Sirsa Chunav Result 2024: सिरसा सीट चुनाव परिणाम, गोपाल कांडा विधायक बने रहे हैं या नहीं?
Sirsa Chunav Result 2024:हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट सिरसा (Hot Seat Sirsa) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार गोपाल कांडा विधायक बन पाएंगे या नहीं?
सिरसा सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Sirsa Assembly Election Result 2024)
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को सिरसा सीट पर 67.76 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड थे।
Sirsa Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सिरसा सीट हाई प्रोफाइल सीटों में से एक बन गई है। यहां गोपाल कांडा के सामने भाजपा-इनेलो नतमस्तक हो गए हैं। भाजपा उम्मीदवार रोहिताश जांगड़ा ने तो गोपाल कांडा के समर्थन में नामांकन ही वापस ले लिया जबकि इनेलो ने प्रत्याशी नहीं उतारा।
सिरसा सीट पर अब मौजूदा विधायक व हलोपा के गोपाल कांडा (Gopal Kanda HLJP), कांग्रेस के गोकुल सेतिया (INC Gokul Setia), जेजेपी के पवन शेरपुरा (JJP Pawan Sherpura) और आम आदमी पार्टी के शाम मेहता (AAP Sham Mehta) के बीच मुकाबला है।
सिरसा विधानसभा चुनाव परिणाम
सिरसा सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
सिरसा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक गोपाल कांडा, हलोपा (602 वोटों से जीत)
कुल वोटर-229974 पुरुष-120432 महिला-109542
गोपाल कांडा, हलोपा उम्मीदवार
उम्र-56 साल
पत्नी-सरस्तवी देवी
करियर-पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने आत्महत्या केस में नाम आया। मंत्री पद गंवाना पड़ा।
गोकुल सेतिया, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-36 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती हैं। माता सुनीता भी चुनाव लड़ चुकी हैं।
सीट का गणित: इनेलो ने गोपाल कांडा के समर्थन में प्रत्याशी नहीं उतारा।












Click it and Unblock the Notifications