Kaithal Chunav 2024: कैथल में BJP के लीलाराम गुर्जर Vs कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला, किसका पलड़ा भारी?
Kaithal Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट कैथल (Hot Seat Kaithal) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार यहां का विधायक कौन बनेगा?
कैथल सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Kaithal Assembly Election Result 2024)
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को कैथल सीट पर 75.04 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड थे।
कैथल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक लीलाराम गुर्जर, भाजपा (2019 में 1246 वोटों से जीत)
कुल वोटर-221355 पुरुष-115773 महिला-105582
लीलाराम गुर्जर, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-63 साल
शिक्षा-पीजी
करियर-दो बार के विधायक रणदीप सुरजेवाला को हराया था।
आदित्य सुरजेवाला, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-25 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे हैं।
सीट का गणित-2005 से 2014 तक कांग्रेस जीती। 2019 में पहली बार भाजपा जीती।












Click it and Unblock the Notifications