Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ellenabad Chunav 2024 Result: ऐलनाबाद सीट का चुनाव परिणाम, कौन बन रहा विधायक?

Ellenabad Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्‍टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट ऐलनाबाद (Hot Seat Ellenabad) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्‍याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्‍वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का विधायक कौन होगा?

ऐलनाबाद सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Ellenabad Assembly Election Result 2024)

हरियाणा चुनाव में 5 अक्‍टूबर 2024 को ऐलनाबाद सीट पर 80.61 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्‍य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

Ellenabad Chunav 2024 Result

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)

इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्‍न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्‍मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्‍यादा मतदाता रजिस्‍टर्ड थे।

Ellenabad Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में ऐलनाबाद सीट पर रोचक मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा ने यहां पर अपने मौजूदा विधायक का टिकट काटने का जोखिम लिया है। ऐलनाबाद सीट पर बीजेपी अमीर चंद मेहता (BJP Amir Chand Mehta), कांग्रेस भरत सिंह बेनीवाल (INC Bharat Singh Beniwal), जेजेपी अंजनी लढ़ा (JJP Anjani Ladha), इनेलो अभय सिंह चौटाला (INLD Abhay Singh Chautala) व आप मनीष अरोड़ा (AAP Manish Arora) के बीच मुकाबला है।

ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव परिणाम

ऐलनाबाद सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ऐलनाबाद, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक अभय सिंह चौटाला, भाजपा (6708 वोटों से जीत)
कुल वोटर-194989 पुरुष-103350 महिला-91639

अमीर चंद मेहता, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-64 साल
शिक्षा-मिडिल
करियर-भाजपा जिलाध्‍यक्ष रहे। साल 2009 में हारे थे। संघ से जुड़े हुए हैं।

भरत सिंह बेनीवाल, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-70 साल
शिक्षा-दसवीं
करियर-साल 23 से चुनावी राजनीति में सक्रिय हुए हैं। पूर्व चुनाव लड़े।

सीट का गणित: यहां कड़ी टक्‍कर हो सकती है। इनेलो से अभय चौटाला भी मैदान में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+