Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hisar Chunav 2024: कौन हैं BJP सांसद की पत्‍नी शालू, जो हरियाणा चुनाव में निर्दलीय के लिए मांग रहीं वोट

Savitri Jindal Chunav News Hisar Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी पूरी ताकत लगा रखी है। सावित्री जिंदल ने हिसार से निर्दलीय ताल ठोक रखी है। सावित्री के चुनाव प्रचार की खास बात है कि उनके बेटे नवीन जिंदल ने दूरी बना रखी है जबकि बहू शालू जिंदल सास के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं।

दरअसल, सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा सांसर हैं। सावित्री जिंदल भी भाजपा में थीं और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हिसार सीट से टिकट मांग रही थीं, मगर टिकट नहीं मिलने के कारण सावित्री जिंदल ने बगावत कर दी है और निर्दलीय नामांकन कर दिया।

Hisar Vidhan Sabha Chunav 2024

सावित्री जिंदल के नामांकन से उनके बेटे-बहू दुविधा में हैं, मगर क्‍योंकि नवीन जिंदल खुद भाजपा सांसद होने के कारण पार्टी की बागी अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे। नवीन जिंदल हिसार सीट को छोड़कर कुरुक्षेत्र के बाकी हलकों में पार्टी प्रत्‍याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। हालांकि नवीन जिंदल की पत्‍नी शालू जिंदल जरूर हिसार में सास के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं।

जिंदल परिवार पहले कांग्रेस के साथ था, मगर लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया था। अब सावित्री जिंदल को भाजपा से भी बगावत करनी पड़ी है। सावित्री जिंदल के लिए शालू जिंदल के अलावा दूसरे बेटे पृथ्वीराज, सज्‍जन, रतन और उनकी पत्‍नी-बच्‍चे भी वोट मांग रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 5 अक्‍टूबर को सभी 90 सीटों पर एक साथ मतदान होगा। आठ अक्‍टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। उसी दिन परिणाम आएगा। इस बीच उम्‍मीदवारों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रखी है।

हिसार चुनाव 2024 के उम्‍मीदवार

हिसार सीट पर भाजपा के डॉ. कमल गुप्‍ता (BJP Kamal Gupta), कांग्रेस के रामनिवास राड़ा (INC Ram Niwas Rara), जेजेपी के रवि आहुजा (JJP Ravi Ahuja), इनेलो के श्‍यामलाल (INLD Shyam Lal), आम आदमी पार्टी के संजय सतरोडिया (AAP Sanjay Satrodia) और निर्दलीय सावित्री जिंदगी (IND Savitri Jindal) के बीच मुकाबला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+