Julana Chunav 2024: चौटाला का सवाल-विनेश अपना गोत्र राठी क्यों नहीं लिखतीं? फोगाट ने दिया यह शानदार जवाब
Vinesh Phogat Gotra: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (NADA) के नोटिस के बीच विनेश फोगाट के गोत्र का मुद्दा भी छाया हुआ है। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार महिला पहलवान विनेश फोगाट के गोत्र पर ही सवाल उठा दिया है।
अभय चौटाला ने कहा कि जुलाना कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को गोत्र लिखने का भी पता नहीं है। वह अपने नाम के पीछे फोगाट लगाती हैं। राठी नहीं लिखतीं। जबकि जुलाना हलके के गांव बख्ताखेड़ा निवासी सोमवीर राठी के साथ विनेश फोगाट की शादी हुई है। उन्हें इतनी भी समझ नहीं है कि परिवार में गोत्र का नाम किसके पीछे लिखा जाता है।

कांग्रेस ने विनेश की कुश्ती-नौकरी छुड़वाई
अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के पास अच्छे उम्मीदवार नहीं हैं। इसलिए इंटरनशेनल पहलवान, जो पूरे देश की शान थी। पार्टियों के लोग बहन-बेटी मानकर सम्मान देते थे। कांग्रेस ने उसकी नौकरी व कुश्ती दोनों छुड़वा दी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनेश को एक पार्टी का सदस्य बनाकर रख दिया।
राठी गोत्र इसलिए नहीं लगाती-विनेश फोगाट
अभय चौटाला के सवाल का विनेश फोगाट ने जवाब दिया है। फोगाट बोलीं कि मेरे माता-पिता ने जो नाम दिया था। उस पर मैं गर्व करती हूं। हालांकि वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके दिए नाम को मैं खोना नहीं चाहती। चुनाव में कुछ लोगों द्वारा की जा रही टिप्पणी उनकी मानसिकता हो सकती है।
विनेश फोगाट के पति भी पहलवान
विनेश फोगाट मूलरूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की रहने वाली हैं। गीता फोगाट और बबीता फोगाट विनेश की चचेरी बहनें हैं। विनेश ने साल 2018 से सोनीपत के पहलवान सोमीवर राठी से शादी की थी। पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फाइनल तक पहुंच गई थी, मगर 100 ग्राम वजह अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
जुलाना सीट से उम्मीदवार
भाजपा कैप्टन योगेश बैरागी
कांग्रेस विनेश फोगाट
जजपा अमरजीत ढांडा
इनेलो सुरेंद्र लाठर
आप कविता दलाल
जुलाना सीट इतिहास
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना हॉट सीटों में से एक है। जींद जिले की जुलाना सीट सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां पर भाजपा कभी नहीं जीत पाई है। जुलाना में कुल मतदाता 1 लाख 85 हजार 565 हैं।
जुलाना विधायक की सूची
1967 में चौधरी दल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1968 में नारायण सिंह कटारिया स्वतंत्र पार्टी
1970 में उपचुनाव चौधरी दल सिंह एनसीएन
1972 में फतेह सिंह अहलावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 में जिले सिंह मलिक जनता पार्टी
1982 में कुलबीर सिंह मलिक लोकदल
1987 में कुलबीर सिंह मलिक लोकदल
1991 में सूरज भान काजला जनता पार्टी
1996 में सत्य नारायण लाठर हरियाणा विकास पार्टी
2000 में शेर सिंह सहरावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2005 में शेर सिंह सहरावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009 में परमिंदर सिंह ढुल इंडियन नेशनल लोक दल
2014 में परमिंदर सिंह ढुल इंडियन नेशनल लोक दल
2019 अमरजीत ढांडा जननायक जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications