Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uchana Kalan 2024 Result: हॉट सीट उचाना कलां के चुनाव में फंसे दुष्‍यंत चौटाला, क्‍या बनेंगे MLA?

Uchana Kalan Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्‍टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट उचाना कलां (Hot Seat Uchana Kalan) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्‍याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्‍वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का विधायक कौन होगा?

उचाना कलां सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Uchana Kalan Assembly Election Result 2024)

हरियाणा चुनाव में 5 अक्‍टूबर 2024 को पानीपत सिटी सीट पर 75.44 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्‍य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

Haryana Uchana Kalan Chunav News 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)

इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्‍न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्‍मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्‍यादा मतदाता रजिस्‍टर्ड थे।

Uchana Kalan Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हॉट सीटों में से एक उचाना कलां भी है। यहां जननायक जनता पार्टी के मुखिया व पूर्व डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है।

उचाना कलां में जेजेपी के दुष्‍यंत चौटाला (JJP Dushyant Chautala) को भाजपा के देवेंद्र अटटरी ( BJP Devender Attri) कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह (INC Brijendra Singh) इनेलो के विनोद पोल (INLD Vinod Pal) और आम आदमी पार्टी के पवन फौजी (AAP Pawan Fauji) के टक्‍कर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Narwana Chunav 2024: नरवाना में BJP के कृष्ण कुमार बेदी Vs कांग्रेस के सतबीर डबलैन में कौन जीत रहा?

यह भी पढ़ें- Jind Chunav 2024: वैश्‍य-पंजाबी दबदबे वाली सीट जींद पर कृष्ण लाल Vs महावीर गुप्‍ता में कौन जीत रहा?

उचाना कलां विधानसभा चुनाव परिणाम

16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्‍मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। जींद जिले की उचाना कलां सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना।

उचाना कलां, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक दुष्‍यंत चौटाला , जेजेपी (47452 वोटों से जीत)
कुल वोटर-217273 पुरुष-116471 महिला-100802

देवेंद्र अत्री, भाजपा उम्‍मीदवार

  • उम्र-41 साल
  • शिक्षा-स्‍नातक
  • करियर-इनेलो छोड़कर भाजपा में आए। पहली बार लड़ रहे हैं।

बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस उम्‍मीदवार

  • उम्र-51 साल
  • शिक्षा- पीजी
  • करियर-पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे। लोकसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर आए।

सीट का गणित-उचाना कलां सीट पर दुष्‍यंत चौटाला की मौजूदगी ने मुकाबले को रोचक बना दिया।

यह भी पढ़ें- Julana Chunav 2024: यह रिकॉर्ड टूटा तो हार जाएगी विनेश फोगाट, योगेश-कविता में कौन जीत रहा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+