Haryana Ministers Profile: हरियाणा में नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल की इनसाइड स्टोरी, कैसे चुने गए 14 मंत्री?
Nayab Singh Saini Cabinet Ministers: हरियाणा के पंचकूला का ऐतिहासिक दशहरा मैदान में 17 अक्टूबर 2024 की दोपहर को उस वक्त इतिहास बन गया, जब नायब सिंह सैनी सरकार ने हरियाणा की सत्ता तीसरी बार संभाली। नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल में सैनी के अलावा 11 कैबिनेट मंत्री व दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल किए गए हैं।
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार के नए मंत्रियों में सबसे अमीर श्रुति चौधरी हैं। सबसे कम उम्र के मंत्री गौरव गौतम और सबसे उम्रदराज श्याम सिंह राणा हैं। सबसे ज्यादा बार जीत का रिकॉर्ड अनिल विज के नाम हैं। अरविंद कुमार शर्मा वो मंत्री हैं, जो चार बार सांसद भी चुने जा चुके हैं। शूटिंग छोड़ राजनीति में आने वाली मंत्री का नाम आरती सिंह राव है।
यह भी पढ़ें- Haryana Cabinet Analysis: हरियाणा में नायब सैनी सरकार कैबिनेट की खास बातें, सबसे अमीर मंत्री कौन?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 90 में से 48 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा ने नायब सिंह सैनी समेत जिन 14 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है, उसकी इनसाइड स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। हर मंत्री को कई पैमानों पर परखा गया। जातीय, क्षेत्रीय और कई सियासी समीकरण साधे गए हैं। आइए जानते हैं कि हरियाणा के नए मंत्रियों का जीवन परिचय।
यह भी पढ़ें- Nayab singh Saini Net worth: फिर CM बन रहे नायब सैनी के पास अथाह पैसा, मनोहर लाल खट्टर से भी अमीर

1. नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री (Nayab Singh Saini, Chief Minister Haryana)
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी की उम्र-54 साल, जाति-सैनी(बीसी), शिक्षा-एलएलबी और सम्पत्ति-5.80 करोड़ रुपए है। साल 2024 में दुबारा मुख्यमंत्री बनने की वजह बड़ा ओबीसी चेहरा। पीएम मोदी व शाह के करीबी। इन्हीं के फेस पर चुनाव लड़ा गया।
यह भी पढ़ें- Anil Vij Minister Haryana: मैं अनिल विज शपथ लेता हूं....सातवीं बार के MLA बने मंत्री, बनना चाहते थे CM

2. अनिल विज, कैबिनेट मंत्री (Anil Vij, Cabinet Minister Haryana)
हरियाणा के अंबाला कैंट से भाजपा विधायक अनिल विज की उम्र-71 साल, जाति-पंजाबी, शिक्षा-बीएससी और सम्पत्ति-1.49 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह लगातार सातवीं जीत है। पीएम मोदी व शाह के करीबी।

3. कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री (Krishna Lal Pawar, Cabinet Minister Haryana)
हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना से भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार की उम्र-66 साल, जाति-दलित, शिक्षा-10वीं और सम्पत्ति-5.30 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह राज्यसभा से इस्तीफा देकर जीत दर्ज करना। नायब सैनी व मनोहर लाल दोनों के भरोसेमंद।
यह भी पढ़ें- Who is Rao Narbir Singh: मैं नरबीर सिंह शपथ लेता हूं.... सबसे ज्यादा वोटरों वाली सीट के MLA बने मंत्री

4. राव नरबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री (Rao Narbir Singh, Cabinet Minister Haryana)
हरियाणा के गुरुग्राम के बादशाहपुर से भाजपा विधायक राव नरबीर सिंह की उम्र-54 साल, जाति-अहीर(बीसी), शिक्षा स्नातक और सम्पत्ति-58.79 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह अमित शाह के साथ नजदीकी। पहली भी 3 बार मंत्री रहे। बड़े अहीर चेहरा।
यह भी पढ़ें- Who is Mahipal Dhanda: मैं महिपाल ढांडा शपथ लेता हूं..., हरियाणा भाजपा सरकार 2024 में बने मंत्री

5. महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री
हरियाणा के पानीपत जिले की पानीपत ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक महिपाल ढांडा की उम्र-49 साल, जाति-जाट, शिक्षा-स्नातक और सम्पत्ति-14.29 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह नायब सिंह व मनोहर लाल के खास और जीत की हैट्रिक लगाना।
यह भी पढ़ें- Who is Vipul Goel: मैं विपुल गोयल शपथ लेता हूं... कभी टिकट कटा तो भी नहीं छोड़ा साथ, अब Haryana Minister

6. विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री (Vipul Goel Cabinet Minister Haryana)
हरियाणा के फरीदाबाद से भाजपा विधायक विपुल गोयल की उम्र-52 साल, जाति-वैश्य, शिक्षा-स्नातक और सम्पत्ति-101 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह अमित शाह के करीबी। दूसरी बार विधायक व मंत्री।
यह भी पढ़ें- Who is Arvind Sharma: कौन हैं अरविंद शर्मा, जिनको 'राहुल गांधी की जलेबी' ने हरियाणा में बनाया कैबिनेट मंत्री!

7. अरविंद कुमार शर्मा, कैबिनेट मंत्री
हरियाणा के सोनीपत जिले की गोहाना सीट से भाजपा विधायक डॉ. अरविंद शर्मा की उम्र-61 साल, जाति-ब्राह्मण, शिक्षा-एमडीएस और सम्पत्ति-6.90 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह पीएम मोदी के करीबी। चार बार सांसद चुना जाना। पहली बार विधायक।
यह भी पढ़ें- Who is Shyam Singh Rana: कौन हैं श्याम सिंह राणा, जो हरियाणा सरकार में राजपूत समाज से इकलौते कैबिनेट मंत्री

8. श्याम सिंह राणा, कैबिनेट मंत्री (Shyam Singh Rana Cabinet Minister Haryana)
हरियाणा के यमुनानगर जिले की रादौर से भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा की उम्र-78 साल, जाति-राजपूत, शिक्षा-स्नातक और सम्पत्ति-1.16 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह वर्तमान सीएम नायब सिंह सैनी व पूर्व मनोहर लाल खट्टर से करीबी। दूसरी बार विधायक बने हैं।

9. रणबीर सिंह गंगवा, कैबिनेट मंत्री (Ranbir Singh Gangwa, Cabinet Minister Haryana)
हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला से भाजपा विधायक रणबीर सिंह गंगवा की उम्र-60 साल, जाति-कुम्हार(बीसी), शिक्षा-12वीं और सम्पत्ति-11.62 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह बरवाला चुनाव इतिहास में पहली बार साल 2024 में कमल खिला। नायब सिंह सैनी व मनोहर लाल खट्टर से से अच्छे संबंध।

10. कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री (Krishna Bedi, Cabinet Minister Haryana)
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना एससी सीट से भाजपा विधायक कृष्ण बेदी की उम्र-57 साल, जाति-दलित, शिक्षा-पीजी और सम्पत्ति-4.80 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह पूर्व मनोहर लाल खट्टर से नजदीकी है। दूसरे जिले में जाकर जीत दर्ज करना भी वजह।
यह भी पढ़ें- Shruti Choudhry Minister: हरियााणा के तोशाम में भाई को हराकर श्रुति चाैधरी बनीं मंत्री, अंग्रेजी में ली शपथ

11. श्रुति चौधरी, कैबिनेट मंत्री
हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम से भाजपा विधायक श्रुति चौधरी की उम्र-48 साल, जाति-जाट, शिक्षा-एलएलबी और सम्पत्ति-134 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं। चचेरे भाई को हराकर पहली बार विधायक बनीं।
यह भी पढ़ें- Who is Arti Singh Rao: शूटिंग छोड़ सियासी दंगल में आईं आरती सिंह राव, अंग्रेजी में शपथ लेने वालीं दूसरी मंत्री

12. आरती सिंह राव, कैबिनेट मंत्री
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की अटेली सीट से भाजपा विधायक आरती सिंह राव की उम्र-45 साल, जाति-अहीर (बीसी), शिक्षा-स्नातक और सम्पत्ति-68.27 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी। पहली बार विधायक।
यह भी पढ़ें- Who is Rajesh Nagar: कौन हैं राजेश नागर, जो हरियाणा सरकार में गुर्जर समाज से इकलौते मंत्री बने

13. राजेश नागर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Rajesh Nagar, Minister of State (Independent Charge)
हरियाणा के फरीदाबाद जिले की तिगांव सीट से भाजपा विधायक राजेश नागर की उम्र-50 साल, जाति-गुर्जर(बीसी), शिक्षा-12वीं और सम्पत्ति-12.11 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह वर्तमान सीएम नायब सिंह सैनी व पूर्व मनोहर लाल खट्टर के करीबी होने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल के कोटे से।
यह भी पढ़ें- Who is Rajesh Nagar: कौन हैं राजेश नागर, जो हरियाणा सरकार में गुर्जर समाज से इकलौते मंत्री बने

14. गौरव गौतम, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Gaurav Gautam, Minister of State (Independent Charge)
हरियाणा के पलवल जिले से भाजपा विधायक गौरव गौतम की उम्र-36 साल, जाति-ब्राह्मण, शिक्षा-स्नातक और सम्पत्ति-4.52 करोड़ रुपए है। मंत्रिमंडल 2024 में शामिल करने की वजह पहली बार जीते हैं। भाजपा नेता अनिल के करीबी। युवा चेहरा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications