Who is Rajesh Nagar: कौन हैं राजेश नागर, जो हरियाणा सरकार में गुर्जर समाज से इकलौते मंत्री बने
Rajesh Nagar Minister Haryana: हरियाणा में एक बार फिर भाजपा सरकार बन गई है। 17 अक्टूबर 2024 को पंचकूला के दशहरा मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह ने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 13 मंत्री भी बनाए गए। 11 कैबिनेट व दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले।
हरियाणा में भाजपा सरकार 2024 में मंत्रियों के जरिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को अच्छे से साधा गया है। गुर्जर समाज से इकलौते राजेश नागर कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इनके ओबीसी, ब्राह्मण व एससी दो-दो, शेष पंजाबी, राजपूत, यादव, जाट, वैश्य समाज से एक-एक विधायक मंत्री बना है।

बता दें कि राजेश नागर (Rajesh Nagar) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फरीदाबाद जिले की तिगांव सीट चुनाव जीता है। आज गुरुवार को दोपहर हरियाणा भाजपा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली
राजेश नागर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल और नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2014 में पहली बार भाजपा से चुनाव लड़े थे। तब कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर के सामने हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने। साल 2024 में फिर जीते हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अलावा कई राज्यों के CM व डिप्टी CM ने भी शिकरत की।
हरियाणा में कौन-कौन बना मंत्री?
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कैबिनेट मंत्री बनने वालों में अनिल विज विधायक अंबाला कैंट, कृष्ण लाल पंवार विधायक इसराना, राव नरबीर सिंह विधायक बादशाहपुर, महिपाल ढांडा विधायक पानीपत ग्रामीण, विपुल गोयल विधायक फरीदाबाद, अरविंद शर्मा विधायक गोहाना, श्याम सिंह राणा विधायक रादौर, रणबीर सिंह गंगवा विधायक बरवाला, कृष्ण बेदी विधायक शाहाबाद, श्रुति चौधरी विधायक तोशाम, आरती सिंह राव विधायक अटेली शामिल हैं। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वालों में राजेश नागर विधायक तिगांव और पलवल विधायक गौरव गौतम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications