अपने गम को नजरअंदाज करके दिया एयरफोर्स के अहम मिशन को अंजाम
नासिक। पिछली 25 जून को एडवांस फाइटर जेट सुखोई और सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस जब साथ आए तो देश के नाम एक और इतिहास दर्ज हो गया। जिस समय इंडियन एयरफोर्स एक और गौरव को अपने नाम कर रही थी उस समय विंग कमांडर प्रशांत नायर ने सुखोई का जिम्मा लिया था और वह बतौर पायलट इस मिशन को अंजाम दे रहे थे।

यादगार पल
मिशन के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद प्रशांत ने अपने इस नए मुकाम का श्रेय अपनी पत्नी को दिया और इस नई उपलब्धि को अपनी पत्नी को ही समर्पित कर दिया। अगर आप इसे एक साधारण बात मान रहे हैं तो आपको बता दें कि प्रशांत की पत्नी अक्टूबर 2014 में कैंसर की वजह से उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं।
मिशन के बाद याद आई पत्नी की
विंग कमांडर प्रशांत और डॉक्टर रेखा की शादी नौ वर्ष पहले हुई थी और उनकी एक बेटी प्रशांति है जिसकी उम्र अभी सात वर्ष है।
विंग कमांडर प्रशांत ने इस पल के बाद कहा, 'अगर आज डॉक्टर रेखा जिंदा होती तो वह मुझे इस मुकाम पर देखकर काफी खुश होती। यह मेरे लिए एक खास दिन है और इसलिए ही मैं आज इस रिकॉर्ड को उसे समर्पित करता हूं।'
बेंगलुरु में है पोस्टेड
विंग कमांडर प्रशांत और उनके को-पायलट विंग कमांडर एमएस राजू ने 25 जून को हुए कारनामे में एक अहम भूमिका अदा की थी।
दोनों ही टेस्ट पायलट्स एयरक्राफ्ट्स एंड सिस्टम्स टेस्टिंग इस्टैब्लिशमेंट्स (एएसटीई) बेंगलुरु में पोस्टेड हैं। विंग कमांडर प्रशांत जब अपने मिशन की तैयारियों में बिजी थे तो उनके दिल में अपने साथी के ना होने का भी गम था।
देश के बाकी पायलट्स भी हों ऐसे
अपने गम को नजरअंदाज करते हुए भी उन्होंने अपने काम को मंजिल पर पहुंचाकर ही दम लिया। उनके पारिवारिक मित्र राजेश कुमार आर की मानें तो कुछ न्यूजपेपर्स के जरिए ही उनके मिशन कर पता चला था। कुमार के मुताबिक वह प्रशांत काफी साहसी हैं और देश के पायलट्स को उनकी ही तरह बनना चाहिए।
हमेशा से था पायलट बनने का सपना
प्रंशात एक मीडिल क्लास परिवार से आते हैं। उनके पिता नारायण नाय एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और मां पद्मजा एक ग्रहणी थीं। उनके छोटे भाई वकील हैं।
वह बचपन से ही पायलट बनना चाहते थे और जो लोग उनके बचपन से उनके साथ है, वे जानते हैं कि प्रशांत ने अपने सपने को पूरा करने के लिए जी-जान लगा दिया था।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications