Republic Day: क्या है Flag Hoisting और Flag Unfurling का अंतर?
नई दिल्ली, 26 जनवरी। भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है हालांकि कोविड की वजह से इस बार भव्य कार्यक्रम देश में आयोजित नहीं हो रहे हैं। बता दें कि देश में गणतंत्र दिवस या रिपब्लिक डे के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम होते हैं और इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। हालांकि अभी कोरोना के कारण बहुत जगहों पर स्कूल-कॉलेज नहीं खुले हैं, ऐसे में लोग वर्चुअल सेलिब्रेशन कर रहे हैं।

26 जनवरी के दिन देश के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं
मालूम हो कि देश के राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को झंडा फहराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों दिनों के ध्वजारोहण में फर्क होता है। 26 जनवरी के दिन देश के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं तो वहीं स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के पीएम ध्वजारोहण करते हैं।
Recommended Video

'झंडा फहराना'
इसी के साथ ही आपको एक खास बात और बताते हैं, दरअसल स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है, जिसे 'ध्वजारोहण' यानी कि Flag Hoisting कहते हैं, जबकि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे खोल कर फहराया जाता है, जिसे 'झंडा फहराना' कहते हैं, जिसके लिए Flag Unfurling शब्द का प्रयोग किया जाता है।

क्या है तिरंगा फहराने का नियम?
हमारा राष्ट्रीय ध्वज यानी कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। हमारा ध्वज हमारी पहचान है इसलिए इसको फहराने का भी नियम होता है, जिसे जानना हर भारतवासी को जरूरी है।
- तिरंगा हमेशा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही फहराया जाता है।
- तिरंगे को जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
- झंडे को कभी झुकाया नहीं जाता ऐसा तभी होता है जब देश में कोई राष्ट्रीय शोक हो।
- झंडे को कभी पानी में नहीं डुबोया जा सकता।
- झंडे के किसी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने या इसका अपमान करने पर इंसान को जेल भी जाना पड़ सकता है।

क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस?
26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था इसी वजह से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। आपको बता दें कि भारतीय संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। भारत का संविधान एक लिखित संविधान है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। इसके बाद हमारी सेना अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करती है।
-
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया -
Delhi Traffic: IPL मैच से पहले अलर्ट! 4 अप्रैल को इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, नहीं तो घंटों जाम में फंसेंगे -
LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट -
Kal ka Mausam: Noida-Delhi में तगड़ी बारिश? 4 अप्रैल को UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में गिरेंगे ओले? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications