IPL 2026 Points Table: शुरुआत में ही फंसी धोनी की टीम! टॉप पर पहुंची PBKS, प्वाइंट्स टेबल में कौन-कहां?
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में शुरुआती मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल का रूप साफ होने लगा है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार मिली है, जिससे टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल के आखिरी स्थान पर है।
209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद अटैकिंग रही। प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेलकर चेन्नई के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। अय्यर ने महज 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें उनकी अटैकिंग बल्लेबाजी और संयम का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। उन्होंने नेहल वढेरा (59 रनों की साझेदारी) के साथ मिलकर पंजाब की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी की बदौलत 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था। म्हात्रे ने अपनी पारी में पावर और टाइमिंग का शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (28) और अंत में शिवम दुबे (45) ने भी उपयोगी योगदान दिया, लेकिन ओस की अनुपस्थिति के बावजूद चेन्नई का गेंदबाजी विभाग इस स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहा।
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स टॉप पर, चेन्नई सुपर किंग्स सबसे नीचे
आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल दिलचस्प हो गया है। पंजाब किंग्स ने लगातार दो जीत के साथ टॉप पोजीशन पकड़ ली है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाए हैं।
IPL 2026 Points Table (एक लाइन में सभी टीमों का हाल)
- पंजाब किंग्स- 2 मैच में 2 जीत, 4 अंक के साथ नंबर 1 पर।
- राजस्थान रॉयल्स- 1 मैच में जीत, 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 1 मैच जीतकर 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर।
- दिल्ली कैपिटल्स- 1 मैच जीतकर 2 अंक के साथ चौथे नंबर पर।
- मुंबई इंडियंस- 1 मैच जीतकर 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर।
- सनराइजर्स हैदराबाद- 2 मैच में 1 जीत और 1 हार, 2 अंक के साथ छठे स्थान पर।
- गुजरात टाइटंस- 1 मैच हारकर बिना अंक के सातवें नंबर पर।
- लखनऊ सुपर जायंट्स- 1 मैच हारकर बिना अंक के आठवें स्थान पर।
- कोलकाता नाइट राइडर्स - 2 मैच में 2 हार, बिना अंक के नौवें स्थान पर।
- चेन्नई सुपर किंग्स- 2 मैच में 2 हार, बिना अंक के दसवें स्थान पर।












Click it and Unblock the Notifications