LPG Price Delhi: दिल्ली में LPG के लिए हाहाकार, गैस एजेंसियों पर लगी कतारें, कितनी है आज घरेलू गैस की किमत?
LPG Price Delhi Today: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की आशंकाओं ने भारत के ऊर्जा बाजार में खलबली मचा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई चेन बाधित होने की खबरों के बीच देश के महानगरों में एलपीजी (LPG) सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है।
राजधानी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह तड़के से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग आने वाले दिनों में किल्लत और कीमतों में भारी बढ़ोतरी की आशंका से घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली में आज घरेलू LPG के भाव, क्या कहते हैं आंकड़े?
वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹913.00 पर बनी हुई है। हालांकि इस महीने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन पिछले एक साल का ग्राफ उपभोक्ताओं को डरा रहा है।
महानगरों में 'पैनिक' की स्थिति और पलायन का डर
मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण सप्लाई रुकने की अफवाहों ने आम जनता के बीच डर पैदा कर दिया है। दिल्ली के ओखला, लक्ष्मी नगर और रोहिणी जैसे इलाकों में गैस वितरकों के बाहर लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यही हाल मुंबई और बेंगलुरु का भी है।
सबसे चिंताजनक खबर महानगरों से आ रही है। ईंधन की बढ़ती कीमतों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के महंगे होने के डर से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों ने बड़े शहरों से अपने पैतृक गांवों की ओर पलायन (Migration) शुरू कर दिया है।
लोगों को डर है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा, तो शहरों में जीवनयापन करना नामुमकिन हो जाएगा। भारी मांग के बीच कुछ इलाकों में गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें भी मिल रही हैं, जिससे प्रशासन की चुनौतियां और बढ़ गई हैं।
LPG के सप्लाई चेन पर युद्ध का प्रहार
भारत अपनी जरूरत का 90% से अधिक एलपीजी मिडिल ईस्ट के देशों (सऊदी अरब, कतर, यूएई) से आयात करता है। 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर युद्ध का खतरा मंडराने से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
हालांकि सरकार ने बार-बार आश्वासन दिया है कि देश के पास पर्याप्त बफर स्टॉक है, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता का भरोसा डगमगाता दिख रहा है। अगर मिडिल ईस्ट में स्थिति सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले हफ्तों में घरेलू और कमर्शियल गैस दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल मिल सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि मार्च में हुई ₹60 की बढ़ोतरी तो केवल शुरुआत थी, असली संकट अभी आना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications