Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nashik Car Accident: आधी रात इवेंट से लौट रहा था परिवार! कुएं में कैसे समा गई कार? 6 बच्चों समेत 9 की मौत

Nashik Car Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार की काली रात 'दरगोड़े' परिवार के लिए काल बनकर आई। दिंडोरी तालुका में एक बेकाबू कार सड़क किनारे पानी से लबालब भरे कुएं में जा गिरी, जिससे परिवार के 9 सदस्यों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा शुक्रवार (3 अप्रैल 2026) की रात करीब 10:00 से 11:30 बजे के बीच हुआ। इंदौरे गांव का दरगोड़े परिवार दिंडोरी के शिवाजीनगर स्थित 'राजे बैंक्वेट हॉल' में एक वार्षिक समारोह (वडजे क्लासेस इवेंट) में शामिल होने आया था। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद पूरा परिवार खुशी-खुशी अपनी मारुति XL कार से घर वापस लौट रहा था।

nashik-dindori-accident

कैसे हुआ हादसा?

चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, कार जैसे ही शिवाजीनगर इलाके से गुजरी, अचानक ड्राइवर सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े ने वाहन पर से कंट्रोल खो दिया। तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे उतरी और सीधे पास ही बने एक गहरे और पानी से भरे कुएं में जा समाई। कार गिरने के बाद उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई बड़ी चुनौतियां

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। बाद में NDRF को भी बुलाया गया।

  • पानी से भरा कुआं: कुआं पूरी तरह पानी से लबालब था, जिसके कारण बचाव दल को कार तक पहुंचने में भारी दिक्कतें आईं।
  • क्रेन और गोताखोरों की मदद: आधी रात को दो बड़ी क्रेनों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला जा सका।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही संयुक्त परिवार के सदस्य थे। सबसे दुखद दृश्य तब था जब शवों को बाहर निकाला गया। कई बच्चे उन रंग-बिरंगे कपड़ों (Costumes) में थे जो उन्होंने स्कूल के वार्षिक समारोह के लिए पहने थे।

  • मृतकों की लिस्ट:
  • 1. सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े (32-34 वर्ष) - चालक
  • 2. रेशमा सुनील दरगोड़े (30 वर्ष) - सुनील की पत्नी
  • 3. राखी उर्फ ​​गुणवंती (10 वर्ष) - बेटी
  • 4. माधुरी (13 वर्ष) - भतीजी
  • 5. श्रावणी (11 वर्ष) - भतीजी
  • 6. आशा अनिल दरगोड़े (32 वर्ष)
  • 7. श्रेयश (11 वर्ष) - बेटा
  • 8. सृष्टि (14 वर्ष) - बेटी
  • 9. समृद्धि (7 वर्ष) - भतीजी

क्या थी हादसे की वजह?

दिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Shashi Tharoor Attack: शशि थरूर की गाड़ी पर हमला! बीच सड़क घेरकर गनमैन को पीटा, चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव
Shashi Tharoor Attack: शशि थरूर की गाड़ी पर हमला! बीच सड़क घेरकर गनमैन को पीटा, चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+