CSK को हराने के बाद पंजाब किंग्स पर गिरी गाज, कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा लाखों का जुर्माना, हुई बड़ी गलती

IPL 2026 Shreyas Iyer Fined: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए एक बुरी खबर आई है। चेपॉक के मैदान पर 210 रनों का विशाल लक्ष्य पीछा करने की खुशी उस वक्त कम हो गई, जब बीसीसीआई ने स्लो ओवर-रेट के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी पूरी टीम पर सख्त कार्रवाई की।

कप्तान अय्यर पर लगा 24 लाख का जुर्माना (IPL 2026 Shreyas Iyer Fined)

सीजन में दूसरी बार यह गलती दोहराने के कारण अय्यर पर 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है, साथ ही प्लेइंग-11 के सभी खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी (फटकार) दी गई है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, समय प्रबंधन खेल का एक जरूरी हिस्सा है। जब सीजन में पहली बार कोई टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती तो केवल कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

Shreyas Iyer 1

लगातार दूसरी बार हुई ये गलती

चूंकि श्रेयस अय्यर इस सीजन में पहले भी एक बार यह गलती कर चुके थे, इसलिए इस बार सजा का दायरा बढ़ा दिया गया। नियमों के तहत अब कप्तान पर जुर्माना दोगुना (24 लाख) हो गया है और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी मैच फीस की कटौती या आधिकारिक फटकार का प्रावधान लागू हो गया है। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के गेंदबाजों और फील्डर्स ने मैच को तय समय से काफी आगे खींच दिया।

अय्यर पर लग सकता है बैन

हाई-स्कोरिंग मैच होने के कारण फील्ड सेटिंग और गेंदबाजों से चर्चा में काफी वक्त जाया हुआ। हालांकि पंजाब ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन ब्रॉडकास्ट शेड्यूल और लीग के प्रोटोकॉल के उल्लंघन ने इस जीत के स्वाद को थोड़ा फीका कर दिया है। अगर इस सीजन में तीसरी बार पंजाब किंग्स स्लो ओवर-रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान श्रेयस अय्यर पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का बैन लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+