Enforcement Directorate: दुनिया के कई देशों में हैं प्रवर्तन निदेशालय जैसी संस्थाएं

जैसे भारत में ED मनी लॉन्ड्रिंग और उससे संबंधित मामलों की जांच करता है वैसे ही दूसरे देशों में भी मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों पर रोकथाम के लिए ED जैसी सरकारी एजेंसियां मौजूद है।

Government agencies like ED institutions in many countries investigation into money laundering

Enforcement Directorate: हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट की एक बेंच ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामलों के अलावा अन्य अपराध की जांच नहीं कर सकता और न ही उसके पास यह करने का अधिकार है। जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि "यह कहना उचित है कि ED PMLA (प्रीवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित अपराधों को संभालने के लिए अधिकृत है। लेकिन इसके अलावा ED के पास किसी अन्य अपराध की जांच करने का न तो अधिकार दिया गया है और न ही यह उनका अधिकार क्षेत्र है।" जबकि दुनियाभर में ED के जैसी संस्थाओं के पास बहुत से अधिकार है जो उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने में कुशलता प्रदान करते हैं।

अमेरिका - FinCEN

फाइनेंशियल क्राइम्स एनफोर्समेंट नेटवर्क (FinCEN), अमेरिका के ट्रेजरी विभाग का एक ब्यूरो है। इसकी स्थापना 1990 में मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए की गई थी। FinCEN का मिशन फाइनेंशियल सिस्टम को अवैध तरीके से इस्तेमाल करने से बचाना, मनी लॉन्ड्रिंग का मुकाबला करना, सीक्रेट फाइनेंशियल इन्फार्मेशन कलेक्ट करना और उनका विश्लेषण करना हैं। FinCEN फाइनेंशियल अथॉरिटीज की रणनीति तैयार करने में भी मदद करता है जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देता है।

यूनाइटेड किंगडम - SFO

सीरियस फ्रॉड ऑफिस (SFO) यूनाइटेड किंगडम में एक सरकारी एजेंसी है जो मनी लॉन्ड्रिंग, गंभीर धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी, और भ्रष्टाचार की जांच करती हैं। SFO की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी और पुलिस और यह अन्य सरकारी एजेंसियों से स्वतंत्र रूप से संचालित होती है। इसका मुख्य लक्ष्य मनी लॉन्ड्रिंग, गंभीर धोखाधड़ी के मामलों की जांच करना, उनपर मुकदमा चलाना, आम जनता के हितों की रक्षा करना और न्याय सुनिश्चित करना हैं।

स्वीडन - ECA

इकोनॉमिक क्राइम अथॉरिटी (ECA) स्वीडन के न्याय मंत्रालय के अधीन आने वाली एक सरकारी एजेंसी है जो धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार जैसे आर्थिक अपराधों की जांच और मुकदमा चलाने के लिए जिम्मेदार हैं। ECA आर्थिक अपराध से निपटने और स्वीडिश अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए स्वीडिश पुलिस और स्वीडिश प्रॉसिक्यूशन अथॉरिटी सहित अन्य लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर काम करता है। ECA आर्थिक अपराध को रोकने और उसका पता लगाने में मदद करने के लिए अन्य एजेंसियों और संगठनों को ट्रेनिंग और सपोर्ट भी देता है।

थाईलैंड - AMLO

थाईलैंड का एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग ऑफिस (AMLO) एक सरकारी एजेंसी है जो देश में मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग को रोकने और मुकाबला करने के लिए जिम्मेदार है। AMLO मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कानूनों को लागू करने के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग के खतरों के बारे में जनता को शिक्षित करने का काम भी करता है। मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों का पता लगाने और उनकी जांच करने के लिए AMLO अन्य सरकारी एजेंसियों, वित्तीय संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की सहायता भी लेता है। थाईलैंड में वर्ष 1999 में एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत AMLO की स्थापना हुई थी।

पाकिस्तान - FMU

फाइनेंशियल मॉनिटरिंग यूनिट (FMU), पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक सरकारी एजेंसी है जो वहाँ पर मनी लॉन्ड्रिंग, करप्शन, वित्तीय धोखाधड़ी, और टेरर फाइनेंसिंग जैसी गतिविधियों की निगरानी और मुकाबला करती है। पाकिस्तान में FMU, 2007 के एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग (AML) एक्ट के तहत स्थापित किया गया था और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अधीन रहकर काम करता है। FMU पाकिस्तान के AML/CFT (कॉम्बेटिंग द फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म) कानूनों और विनियमों को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इजिप्ट- EMLCU

इजिप्शियन मनी लॉन्ड्रिंग एंड टेररिस्ट फाइनेंसिंग कॉम्बेटिंग यूनिट (EMLCU) की स्थापना 2002 में सेंट्रल बैंक ऑफ इजिप्ट (CBE) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग, विशेष रूप से फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की रिकमेंडेशन पर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का पालन करने के लिए की गई थी। EMLCU एक सरकारी एजेंसी है जो देश में मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग गतिविधियों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए जिम्मेदार है। EMLCU वित्तीय अवैध गतिविधियों से निपटने और फाइनेंशियल सिस्टम के दुरुपयोग को रोकने के लिए अन्य सरकारी एजेंसियों, वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर काम करता है।

कनाडा - FinTRAC

FinTRAC (फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस एंड रिपोर्ट्स एनालिसिस सेंटर ऑफ कनाडा), एक कनाडाई सरकारी लेकिन स्वतंत्र एजेंसी है जो सरकारी विभागों और लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर काम करती है। FinTRAC कनाडा में मनी लॉन्ड्रिंग, रिश्वतखोरी, एक्सटोर्शन और टेरर फंडिंग पर एक्शन लेने के लिए बनाई गई एजेंसी है। FinTRAC कनाडा में मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ कानूनों को भी वहां के लोगों से रूबरू कराता है। FinTRAC कनाडा में वित्तीय अपराधों को रोकने के लिए कई और काम भी करता है जिनमें वित्तीय आंकड़े इकट्ठा करना, उनका आकलन करना, आदि शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका - FIC

दक्षिण अफ्रीका का फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सेंटर (FIC) फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सेंटर एक्ट, 2001 (FICA) के तहत स्थापित एक सरकारी एजेंसी है। FIC का मकसद फाइनेंस से संबंधित खुफिया जानकारी इकट्ठा करना, उसको समझना, मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना है। FIC विभिन्न संस्थानों द्वारा FICA के नियमों और कानूनों को फैलाता है और देखता है कि लोग और कंपनियां FIC और सरकार द्वारा बनाए गए नियमों और शर्तों का पालन करें। FIC दूसरी देशी और विदेशी सरकारी एजेंसियों की भी वित्तीय मामलों से संबंधित अपराधों को रोकने में मदद करता है।

तुर्की - FCIB

फाइनेंशियल क्राइम्स इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (FCIB) तुर्की सरकार की एक एजेंसी है जो मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फाइनेंसिंग, करप्शन, भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी जैसे वित्तीय अपराधों की जांच और मुकाबला करने के लिए जिम्मेदार है। FCIB तुर्की के गृह मंत्रालय के अधीन एक एजेंसी है, और इसका मुख्य कार्य संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और गतिविधियों की पहचान करना और जांच करना और तुर्की की न्यायपालिका को वित्तीय खुफिया जानकारी प्रदान करना है। FCIB मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग के रोकथाम से संबंधित कानूनों और नियमों पर फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को सपोर्ट और शिक्षा भी प्रदान करता है।

नाइजीरिया - EFCC

इकोनॉमिक एंड फाइनेंशियल क्राइम्स कमीशन (EFCC) भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी जैसे आर्थिक और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए 2003 में स्थापित एक नाइजीरियाई सरकारी एजेंसी है। EFCC आर्थिक और वित्तीय अपराधों की जांच करने, मुकदमा चलाने के लिए जिम्मेदार है, और यह इन अपराधों से निपटने के लिए अन्य कानूनी एंफोर्समेंट एजेंसियों, सरकारी एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम करता है।

यह भी पढ़ें: Chinese Loan Apps: सावधान! चाइनीज मोबाइल एप से लोन लेने वाले फंस रहे हैं जाल में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+