Rajesh Sharma की हालत गंभीर, बॉडी में फैला संक्रमण? डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य का शॉकिंग बयान, अब क्या होगा आगे?

Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजेश शर्मा के अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ने से इंडस्ट्री से लेकर आम लोग तक शॉक्ड हो गए हैं। खबर है कि हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में राजेश शर्मा डायरेक्‍टर हनु राघवपुडी की प्रभास स्‍टारर फिल्‍म 'फौजी' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही किसी जहरीले कीड़े ने एक्टर के पैरों की उंगलिया में काट लिया था जिसके कुछ घंटे बाद ही उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी।

राजेश शर्मा की हेल्थ पर क्या बोले डॉक्टर्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश शर्मा को मेडिकल इमरजेंसी में इलाज के लिए पश्‍च‍िम बंगाल के ढाकुरिया लाया गया है। एक ओर जहां मेडिकल स्टाफ उनकी सेहत पर बारीकी स नजर बनाए हुए हैं, वहीं कीड़े के काटने से उनके पैरों का इन्फेक्शन घुटने तक फैल गया है। डॉक्‍टर्स के मुताबिक एक्‍टर की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन संक्रमण गंभीर है और वह धीरे-धीरे बॉडी में फैल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इंफेक्शन की वजह से एक्टर को तेज बुखार है, शरीर में सूजन और दर्द है और साथ ही सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।

Rajesh Sharma

AICWA ने हाई लेवल जांच की मांग की

इस बीच AICWA ने फिल्‍म के सेट पर सुरक्षा और इमरजेंसी मेडिकल सुविधा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने 'फौजी' के सेट पर हुई इस घटना की तुरंत, पारदर्शी और हाई-लेवल जांच करने की मांग की है। न्‍यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक एसोसिएशन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भी इस मामले में दखल देने की मांग की है ताकि इस घटना की विस्तृत जांच हो सके और पता लग सके ही एक्टर की हालत इतनी कैसे बिगड़ी।

फेमस एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में हालत गंभीर! खतरे से बाहर नहीं अभिनेता
फेमस एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में हालत गंभीर! खतरे से बाहर नहीं अभिनेता

राजेश शर्मा की तबीयत पर पूरा अपडेट

55 साल के एक्टर राजेश शर्मा कीड़े के काटने के बाद से डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं। बताया गया है कि ये इन्फेक्शन घुटने तक फैल गया है। एक्टर की एक्स वाइफ एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर राजेश शर्मा की सेहत की जानकारी लोगों को दी है। बताया गया है कि तबीयत बिगड़ने के बाद राजेश शर्मा को कोलकाता के ढाकुरिया के मनिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें अभी भी तेज बुखार है, सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उनके दाहिने पैर में इन्फेक्शन बढ़कर घुटनों तक पहुंच गया है।

डॉक्‍टर अभिजीत भट्टाचार्य ने राजेश शर्मा की हेल्थ पर क्या कहा?

-अस्‍पताल की ओर से डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा- अभी किसी पक्के नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। राजेश शर्मा डॉक्‍टर्स की टीम की देखरेख में हैं। हालांकि, उनकी सेहत खतरे से बाहर नहीं है। असल चिंता ये है कि इन्‍फेक्‍शन के कारण शरीर में खून का थक्का बन रहा है। अगर ये फेफड़ों तक पहुंचता है तो जानलेवा भी हो सकता है।

-डॉ. अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे कहा- एक्‍टर की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन संक्रमण गंभीर है और वह धीरे-धीरे बॉडी में फैल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इंफेक्शन की वजह से एक्टर को तेज बुखार है, शरीर में सूजन और दर्द है और साथ ही सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।

एक्‍टर राजेश शर्मा को क्‍या हुआ?

एक्स वाइफ सुदीपा चटर्जी के मुताबिक साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर राजेश शर्मा को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश घनी झाड़ियों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियनों से बात कर रहे थे, तभी उन्हें किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ। तब उन्‍हें ये गंभीर बात नहीं लगी थी लेकिन 6 घंटे बीतने के बाद उनके दाहिने पैर में तेज दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें तेज बुखार आ गया और बेचैनी की श‍िकायत भी होने लगी थी।

राजेश शर्मा का चमचमाता करियर

राजेश शर्मा हिंदी, बंगाली और साउथ सिनेमा के मशहूर एक्‍टर है। लुधियाना में पैदा हुए राजेश ने साल 1996 में फ‍िल्म 'माचिस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद, 2000 के दशक की शुरुआत से उन्होंने बंगाली फ‍िल्मों में काम करना शुरू किया। साल 2005 में 'परिणीता' फ‍िल्म से उन्‍हें पॉपुलैरिटी मिली। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट राजेश शर्मा अपने अब तक के करियर में 'खोसला का घोसला', 'पीकू', 'स्पेशल 26', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'मर्दानी 2' 'भूत बंगला' और 'कृष्‍णावतारम् पार्ट 1' जैसी दमदार फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+