Erica Fernandes :'वो जानवरों की तरह मारता था', इस खूबसूरत अभिनेत्री को मिला प्यार में धोखा, खुद बयां किया दर्द
Erica Fernandes: 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी ' में डॉ सोनाक्षी बोस का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री एरिका फर्नाडिज इन दिनों दिनों शो बिजनेस और इंडिया से दूर दुबई में हैं लेकिन वो सोशल मीडिया और अपने फैंस से दूर नहीं हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है जिसपर कमेंट्स की भरमार रहती है।
कुछ वक्त पहले एरिका ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान भी रह गया था क्योंकि कोई नहीं जानता था कि एरिका, जो ऊपर से इतनी सुंदर, शांत और हंसमुख नजर आती हैं, वो अंदर से टूटी हुई, परेशान और जुल्मों की शिकार हैं।

दरअसल एरिका ने बताया था कि उन्हें प्यार में धोखा और असहनीय दर्द मिला है। शार्दुल पंडित के साथ बात करते हुए एरिका ने कहा था कि ' वो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप का शिकार हो चुकी हैं, वो जिससे प्यार करती थीं, उसी ने उनका यूज किया, वो केवल उनसे मनी के लिए जुड़ा था, वो शारीरिक शोषण और हिंसा की शिकार थीं।
'जानवरों की तरह मारता था', Erica Fernandes का छलका दर्द
एरिका ने कहा कि 'मेरा एक्स काफी डिमांड करता था और वो जब पूरी नहीं होती थी, तब वो मुझ पर हाथ उठाता था, वो मुझे जानवरों की तरह पीटता था, मैं फिजिकल एब्यूज सह रही थीं क्योंकि मुझे लगता था कि मैं उससे प्यार करती हैं लेकिन एक दिन मेरा धैर्य जवाब दे दिया और फिर मैंने इस गंदे रिलेशन से बाहर निकलने का फैसला किया।'
'ये बिल्कुल भी आसान नहीं था, मैं अंदर से टूट गई थी'
उन्होंने कहा था कि 'ये बिल्कुल भी आसान नहीं था, मैं अंदर से टूट गई थी लेकिन फिर इसी दर्द ने मुझे मजबूती दी और इसी कारण आज मैं अकेली हर चीज का सामना कर सकती हूं, अब परेशान नहीं होती हूं और ना ही डर लगता है बल्कि अब मुंझे खुद पर पहले से ज्यादा भरोसा है।'

आपने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की?
इस सवाल के जवाब में एरिका ने कहा कि 'पुलिस के पास जाती तो खबरें फैल जाती, हर चीज तो न्यूज बन जाती है, वो मैं नहीं चाहती थी, मैंने अपने स्तर से चीजें हैंडिल की और आज मैं खुश हूं कि मैं टूटी या हारी नहीं बल्कि मैंने अपने पर काबू पा लिया।' हालांकि एरिका ने उस इंसान का नाम नहीं बताया जिसने उन्हें शारीरिक और मानसिक कष्ट दिया था।
असल जिंदगी में भयानक दर्द से गुजरी हैं एरिका फर्नाडिज
आपको बता दें कि एरिका ये टाक्सिक रिलेशनशिप तब झेल रही थीं जब वो टीवी के हिट शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी ' में काम कर रही थीं, जिसमें वो लोगों को इश्क के नए रंग और पाठ पढ़ा रही थीं लेकिन असल जिंदगीं में वो एक भयानक दर्द से गुजर रही थीं।

एरिका फर्नाडिज ने मॉडलिंग से शुरू किया करियर
गौरतलब है कि बेइंतहा खूबसूरत एरिका जेनिफर फर्नांडीस का जन्म 7 मई 1993 को मुंबई में हुआ था, उनके पिता का नाम राल्फ फर्नांडीस और मां का लवीना फर्नांडीस है, वो एक मैंगलोरियन कैथोलिक कोंकणी परिवार से हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कुर्ला के होली क्रॉस हाई स्कूल से पूरी की और सायन के SIES कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से अपना प्री-डिग्री कोर्स पूरा किया। उन्होंने बांद्रा के सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज में BA में एडमिशन लिया था लेकिन वो पूरा नहीं पाया क्योंकि उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।

Most Desirable Women की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं Erica Fernandes
उन्हें 2010 और 2011 में क्रमशः 'बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस', 'पैंटालून्स फेमिना मिस फ्रेश फेस 2011' और 'पैंटालून्स फेमिना मिस महाराष्ट्र' का ताज मिला। एरिका ने तमिल फिल्म 'ऐंथू ऐंथू ऐंथू' से डेब्यू किया था लेकिन ।उन्हें अपने टेलीविज़न डेब्यू शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' से लोकप्रियता मिली, इसके बाद वो ' कसौटी जिंदगी की ' पार्ट 2 में प्रेरणा शर्मा के किरदार में नजर आई थीं। उन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। 2017 में एरिका फर्नांडीस को 'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की 'TV की Most Desirable Women' की सूची में चौथा स्थान दिया था।














Click it and Unblock the Notifications