Jana Nayagan Release Date: इस दिन रिलीज हो रही CM Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म 'जन नायकन', नोट करें डेट

Jana Nayagan Release Date: साउथ के सुपरस्टार से लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने थलपति विजय किसी न किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि सीएम विजय की अपकमिंह फिल्म 'जन नायकन' को अभी तक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और इसकी रिलीज भी कई बार टल चुकी है।

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट
विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी, लंबे समय तक फिल्म की रिलीज के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि अब इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। विजय के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Jana Nayagan Release

'जन नायकन' की रिलीज डेट आई सामने

-खबर है कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' आगामी 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। रिलीज की इस तय तारीख के बारे में विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स को जानकारी दे दी गई है। थलपति विजय के फैंस जो इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए ये एक बहुत बड़ी गुड न्यूज है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने 7 महीने की देरी के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और अब इसे बस सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार है।

'यॉर्क सिनेमाज' ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

-आपको बता दे कि कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर 'यॉर्क सिनेमाज' ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- आखिरकार, हमारे अपने थलपति विजय जन नायकन के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। कनाडा में ये फिल्म यॉर्क सिनेमाज की तरफ से रिलीज होगी। 24 जुलाई 2026 से पर्दे पर धमाल मचने वाला है। सिनेमाघरों में जबरदस्त जश्न के लिए तैयार हो जाइए स्टे ट्यून्ड फॉर टिकट्स।

-हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रूप से फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन इस पोस्ट से अटकलें तेज हो गई हैं कि 7 महीने की देरी के बाद अब 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सीबीएफसी से सेंसर सर्टिफिकेट का है इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'जन नायकन' की टीम ने सीबीएफसी के सुझाए गए सभी बदलाव जमा कर दिए हैं और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही मूवी को सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद मेकर्स रिलीज डेट का ऑफिशियली ऐलान कर सकते हैं।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

आपको बता दें कि फिल्म 'जन नायकन' के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं। फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की स्टार कास्ट में ममिता बैजू, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे केवीएन प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है और इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+