करोड़ों की जमीन, आधा किलो सोना, 241 करोड़ रुपये की कमाई! रेखा गुप्ता-प्रशांत किशोर की नेटवर्थ में कितना अंतर?

Rekha Gupta vs Prashant Kishor Net Worth: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होनी है। नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हो गई थी। यहां मुकाबला सिर्फ वोटों का नहीं है, बल्कि उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति यानी नेटवर्थ को लेकर भी चर्चा तेज है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। चुनाव प्रचार के बीच लोगों की नजर उन हलफनामों पर भी है, जिनमें उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति, कर्ज, गहने, जमीन, मकान और बाकी चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है।

एक तरफ जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मैदान में हैं, जिन्होंने पहली बार चुनाव मैदान में कदम रखा है। राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा कुमारी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने अपने हलफनामे में करोड़ों रुपये की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। बीजेपी की ओर से अभिषेक बंटी उम्मीदवार है। आज हम बात करेंगे प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता की नेटवर्थ के बारे में। myneta पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पीके और रेखा गुप्ता की संपत्ति में काफी अंतर है।

Rekha Gupta vs Prashant Kishor Net Worth

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति (Rekha Gupta Net Worth)

चुनावी हलफनामे के अनुसार रेखा कुमारी गुप्ता ने अपनी कुल संपत्ति करीब 8.04 करोड़ रुपये घोषित की है। इनमें लगभग 6.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और करीब 1.39 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है। रेखा गुप्ता के ऊपर 3.16 करोड़ रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं। उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा जमीन और मकान का है। हलफनामे के मुताबिक उनके नाम बिहार के अलग-अलग इलाकों में कई प्लॉट दर्ज हैं। इनमें बिहटा, मनेर, कुम्हरार, अगमकुआं और पुनपुन की जमीन शामिल है। इन सभी गैर-कृषि जमीनों कि मौजूदा कीमत लगभग 3.35 करोड़ रुपये के लगभग है।

ये भी पढ़ें: RCP सिंह की एक मुलाकात ने बदल गया 7 सर्कुलर रोड का पूरा प्रोटोकॉल? बंद हुई नीतीश कुमार के आवास पर सीधी एंट्री

इसके अलावा रेखा गुप्ता के पास कंकड़बाग में एक कमर्शियल फ्लैट है। इस फ्लैट की कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जाती है। बाकरगंज, दलदली रोड स्थित एक रिहायशी मकान की कीमत करीब 2.55 करोड़ रुपये बताई गई है। चल संपत्ति में रेखा गुप्ता ने करीब 500 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 57.35 लाख रुपये है और 1.5 किलो चांदी, जिसकी कीमत करीब 20.25 लाख रुपये है, घोषित की है। गाड़ियों की बात करें तो उनके पास मारुति एस-क्रॉस (2016 मॉडल) और हीरो मेस्ट्रो स्कूटर भी है। बैंक खातों में जमा पैसे, LIC पॉलिसियां, PNB MetLife की योजनाएं, नकद और अन्य निवेश मिलाकर उनकी चल संपत्ति करीब 1.39 करोड़ रुपये पहुंच जाती है। हलफनामे में हथियारों के दो लाइसेंस और उनसे जुड़ी संपत्ति का भी जिक्र किया गया है।

रेखा गुप्ता पर कितना कर्ज

रेखा गुप्ता ने अपने हलफनामे में जो डिटेल्स दिए हैं उसके अनुसार उनपर 3.16 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं। इसमें PNB का हाउसिंग लोन, कैश क्रेडिट (CC) लोन, LIC से लिए गए कई लोन और अन्य बैंक ऋण शामिल हैं। सरकारी विभागों का कोई बकाया या टैक्स बकाया दर्ज नहीं किया गया है।

कितनी है प्रशांत किशोर की संपत्ति (Prashant Kishor Net Worth)

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की संपत्ति को लेकर अलग-अलग आंकड़े चर्चा में रहते हैं। उनकी संपत्ति को लेकर आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया था कि चुनावी रणनीति और कंसल्टेंसी के काम से उन्होंने केवल तीन साल में करीब 241 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी कमाई के आधार पर उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी खड़ी की और बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल निजी संपत्ति करीब 55 से 60 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। यह आंकड़ा सार्वजनिक रिपोर्टों पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: UGC NET अंग्रेजी के पेपर में बड़ा खेल? 150 में से 67 सवाल पुराने पेपर से हूबहू कॉपी करने का आरोप, मचा बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+