Rajesh Sharma Love Story: 'Dhoni के रील गुरु' को इस एक्ट्रेस से इश्क, 4 साल बाद तलाक क्यों? दूसरी पत्नी कौन?

Rajesh Sharma Love Story: बॉलीवुड से बंगाली सिनेमा तक अपने मजबूत अभिनय की छाप छोड़ने वाले राजेश शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में रील वाले कोच से लेकर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में यादगार किरदार निभाने वाले राजेश इस वक्त कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वजह है, कथित तौर पर किसी कीड़े के काटा जाना। बताया जा रहा है कि सेट पर शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल तक पहुंच गए।

थिएटर से निकलकर बॉलीवुड और फिर टॉलीवुड तक का सफर तय किया। पंजाबी जड़ों वाला कलाकार वर्तमान में कोलकाता को ही अपनी कर्मभूमि मानता है। संघर्ष के सफर में कई उतार-चढ़ाव जिंदगी में आए। चाहे वह करियर से जुड़ा हो या निजी जिंदगी से। बंगाली एक्ट्रेस से शादी और तलाक। इसके बाद, दूसरी बार इश्क। आइए विस्तार से रूबरू कराते हैं आपको इस सच्चे 'फाइटर' से...

ms-dhoni-actor-rajesh-sharma-love-story

Who Is Rajesh Sharma: कौन हैं राजेश शर्मा? लुधियाना से कोलकाता तक लंबा सफर

राजेश शर्मा का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को पंजाब के लुधियाना में हुआ। एक मिडिल क्लास पंजाबी फैमिली में पले-बढ़े। पिता स्वर्गीय गुरुचरण शर्मा और मां अमरजीत शर्मा। स्कूली शिक्षा कोलकाता के भवानीपुर आदर्श हिंदी हाई स्कूल से पूरी की। इसी बीच, राजेश ने बंगाली भाषा और संस्कृति को अपनान शुरू कर दिया। उन्होंने पड़ोसियों से बंगाली सीखी।

ms-dhoni-actor-rajesh-sharma-love-story

17 साल की उम्र में ही राजेश ने कोलकाता में ही ड्रामा अकादमी जॉइन की। देखते ही देखते, थिएटर के रंगमंच से उनका रिश्ता जुड़ने लगा। राजेश के अंदर रंगमंच धीरे-धीरे अपनी जगह बनाने लगा। लेकिन, मां की जिम्मेदारी और रोटी का संघर्ष भी जारी रहा। एक वक्त था, जब गुजारा करने के लिए राजेश ने टैक्सी चलाने से लेकर सुबह फेरी तक का काम किया। लेकिन कभी भी थक कर हार नहीं मानी। शाम को थिएटर में रिहर्सल हमेशा जारी रही। 1990 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), दिल्ली से ग्रेजुएशन किया।

Rajesh Sharma Journey: राजेश का थिएटर से सिल्वर स्क्रीन तक की जर्नी

ms-dhoni-actor-rajesh-sharma-love-story

दिल्ली से ग्रेजुएशन किए 6 साल बीत चुके थे। फिल्मों में काम करने की चाहत रंग लाने लगी। 1996 में गुलजार की माचिस से राजेश को बॉलीवुड डेब्यू हुआ। इसके बाद चंद्रचूर सिंह, जिमी शेरगिल, टैबू के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बार मानों कारवां चलने लगा। धीरे-धीरे बंगाली सिनेमा के दरवाजे भी राजेश के लिए खुलने लगे। साल 2000 में अपर्णा सेन की बंगाली फिल्म 'परमिता एक दिन' (Paromitar Ekdin) में काम मिला।

ms-dhoni-actor-rajesh-sharma-love-story

फिर क्या था, राजेश बॉलीवुड के रेट कार्पेट पर चलने लगे। 2005 में परिणीता (Film Parineeta) के साथ बॉलीवुड में कमबैक हुआ। इसके बाद खोसला का घोसला, इश्किया, स्पेशल 26, द डर्टी पिक्चर, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, बजरंगी भाईजान, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, एम एस धोनी और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाया। विलेन, कॉमिक या सपोर्टिंग रोल में निखरते रहे और दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी।

Rajesh Sharma First Wife: पहली पत्नी खूबसूरत एक्ट्रेस? थिएटर से इश्कबाजी! 4 साल बाद तलाक क्यों?

ms-dhoni-actor-rajesh-sharma-love-story

राजेश शर्मा की लव स्टोरी थिएटर से शुरू हुई। बंगाली अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रवर्ती (Sudipta Chakraborty) से उनकी मुलाकात थिएटर और बंगाली इंडस्ट्री में काम करते हुए हुई। शुरू में सिर्फ जान-पहचान, लेकिन Undying City नाटक में बिहारी कपल की भूमिका निभाते हुए करीब आए। सुदीप्ता की स्पॉनटेनियटी और एक्टिंग ने राजेश को आकर्षित किया। वे खुद कहते हैं कि सुदीप्ता एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और आज भी उनकी तारीफ करते हैं।

rajesh-sharma-love-stor

2005 में राजेश शर्मा और सुदीप्ता चक्रवर्ती ने शादी कर ली। खास बात यह है कि राजेश की उम्र 35 साल थी और सुदीप्ता करीब 10 साल छोटी थीं। दोनों अलग जाति के। खैर, शादी हो गई, लेकिन रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। करीब 4 साल बाद 2009 में दोनों का तलाक हो गया।

rajesh-sharma-love-stor

Rajesh Sharma Second Wife: कौन है राजेश की दूसरी पत्नी

तलाक के करीब दो साल बाद, 2011 में राजेश ने संगीता शर्मा से शादी की। इसबार खास बात यह रही कि राजेश की दूसरी पत्नी इंडस्ट्री से काफी दूरी बनाकर रखती हैं। ग्लैमर की दुनिया में भी संगीता शर्मा पूरी तरह परे हैं। उनकी कोई सार्वजनिक फोटो तक मीडिया जगत में नहीं है। राजेश अक्सर कहते हैं कि दूसरी शादी के बाद स्थिरता मिली, जो करियर को फोकस करने में मददगार रही।

फेमस एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में हालत गंभीर! खतरे से बाहर नहीं अभिनेता
फेमस एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में हालत गंभीर! खतरे से बाहर नहीं अभिनेता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+