Dilip Kumar Death Anniversary: किसके डर से दिलीप कुमार ने बदला था अपना नाम? जानिए नाम बदलने की असल वजह
बॉलीवुड के महानायक दिलीप कुमार के निधन को आज के दिन यानी 7 जुलाई को पूरा एक साल हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप कुमार का असली नाम क्या था? चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
मुंबई, 7 जुलाई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन को पूरा एक साल हो गया। लेकिन इसके बावजूद आज भी फैंस के दिलों में वह राज करते हैं। लेकिन आज हम दिलीप कुमार से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो कि आपको मालूम होगी। क्या आपको पता है कि दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपना नाम बदला था। चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह थी।

दिलीप कुमार ने क्यों बदला अपना नाम?
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक दिलीप कुमार को इस दुनिया से गए पूरा एक साल हो चुका है। बता दें कि साल 2021 में आज ही के दिन यानी 7 जुलाई को हमने बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे को खो दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि दिलीप कुमार का असली नाम क्या था? आप में से कुछ ही लोगों को पता होगा कि हम सबके चहीते दिलीप कुमार हिंदू नहीं मुस्लिम थे और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से अपना नाम बदला था। चलिए जानते हैं दिलीप कुमार ने आखिर अपना नाम क्यों बदला?

जब देविका रानी से दिलीप कुमार की हुई मुलाकात
आपको बता दें कि, बता दें कि बॉलीवुड के महानायक और लेजेन्द्री एक्टर कहे जाने वाले दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था। दिलीप कुमार के पिता फल बेचने का कारोबार करते थे। एक दिन किसी वजह से पिता और बेटे के बीच बहस छिड़ गई। जिसके बाद वह घर छोड़कर पूणे चले आए। यहां उनकी मुलाकात चर्चगेट पर डॉक्टर मसानी से हुई। उन्होंने उनसे बॉम्बे टॉकीज में काम करने को कहा। एक दिन उन्हें डॉ मसानी ने बॉम्बे टॉकीज की मालकिन देविका रानी की मुलाकात मोहम्मद युसूफ यानी दिलीप कुमार से कराई।

देविका रानी ने दिया था नाम बदलने का सुझाव
इस मुलाकात के बाद दिलीप कुमार की मानों किस्मत ही पलट गई। दिलीप कुमार को बॉलीवुड में लाने वाली और कोई नहीं बल्कि देविका रानी ही थीं। देविका रानी ने पहले उन्हें 1250 रुपए महीने की नौकरी पर रख लिया। लेकिन बाद में उनकी शक्ल देख उन्होंने उनको एक्टिंग करने का ऑफर दिया। लेकिन जब दिलीप कुमार ने फिल्मों में आने के लिए इच्छा जताई तो देविका ने उनको नाम बदलने को कहा। उस वक्त उनकी उम्र महज 19 साल की थी।

दिलीप कुमार ने इस डर से बदला था नाम
दरअसल, देविका रानी चाहती थी कि उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिले। उन्हें एक रोमांटिक हीरो के तौर पर लोग जाने। देविका रानी ने उन्हें मोहम्मद युसुफ खान से दिलीप कुमार बनने को कहा। लेकिन मोहम्मद युसूफ यानी दिलीप कुमार अपना नाम नहीं बदलना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि, मैं सोचकर बताउंगा। मगर पिता सरवर खान की डर की वजह से बाद में उन्होंने नाम बदलना ही ठीक समझा, और उन्होंने अपना नाम मोहम्मद युसूफ से दिलीप कुमार रख दिया था। जिसके बाद, देविका रानी ने उन्हें फिल्म 'ज्वार भाटा' से लॉन्च कर दिया। बता दें कि, वह नहीं चाहते थे कि उनके पिता को पता चले कि वह फिल्मों में काम करें। इस वजह से भी एक्टर ने अपना नाम बदल लिया।

नहीं रहे दिलीप कुमार
बॉलीवुड के दिग्गज दिलीप कुमार ने अपने इसी नाम से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। लेकिन अब दिलीप कुमार इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने पिछले साल 2021 में 7 जुलाई को 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड के कईं बड़े सितारे पहुंचे थे।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications