Dhurandhar 2 Star Cast Fee: हजार करोड़ी फिल्म के लिए रणवीर सिंह को मिले कितने रुपये?
Dhurandhar 2 Star Cast Fee: Aditya Dhar की चर्चित फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित और बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसके पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है। फिल्म ने करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म में Ranveer Singh के साथ Sanjay Dutt, Arjun Rampal, Akshaye Khanna और R. Madhavan जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।

रणवीर सिंह का दमदार किरदार
फिल्म में रणवीर सिंह एक खतरनाक भारतीय खुफिया एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे 'द रैथ ऑफ गॉड' कहा जाता है। उनका किरदार आतंकवाद और संगठित अपराध की दुनिया में घुसकर मिशन पूरा करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने करीब 30 से 50 करोड़ रुपये तक की फीस ली है। फिल्म की कहानी उनके खतरनाक मिशन, जासूसी और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
संजय दत्त निभाएंगे पाकिस्तानी अधिकारी का रोल
फिल्म में संजय दत्त एक सख्त पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी एसपी चौधरी असलम की भूमिका में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि इस दमदार किरदार के लिए संजय दत्त को करीब 10 करोड़ रुपये फीस दी गई है। वहीं, आर माधवन फिल्म में एक तेज-दिमाग खुफिया रणनीतिकार अजय सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं। यह किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से प्रेरित बताया जा रहा है। इस भूमिका के लिए आर माधवन को करीब 9 करोड़ रुपये फीस मिली है।
अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में
फिल्म में अक्षय खन्ना एक खतरनाक क्राइम लॉर्ड 'रहमान डकैत' की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस किरदार के लिए उन्हें लगभग 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं अर्जुन रामपाल फिल्म में मेजर इकबाल नाम के एक आईएसआई अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इस भूमिका के लिए उन्हें करीब 1 करोड़ रुपये फीस मिली है।
सारा अर्जुन की फीस
फिल्म में अभिनेत्री Sara Arjun फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये फीस ली है। दमदार स्टारकास्ट, जासूसी से भरी कहानी और बड़े बजट के कारण 'धुरंधर' से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications