'मम्मी-पापा ने टॉर्चर किया, सब छीन लिया', Anurag Dobhal ने छापे कितने करोड़? लव मैरिज की मिली ऐसी सजा?
Anurag Dobhal Net Worth: सोशल मीडिया की दुनिया में UK07 Rider के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। बिग बॉस 17 में नजर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई थी लेकिन अब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
मेंटली टॉर्चर होने को लेकर अनुराग डोभाल का बड़ा बयान
हाल ही में अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है, जिसके कारण उनकी निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। उनका ये बयान सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है।

सोशल मीडिया पर यूट्यूबर का छलका दर्द
-अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद दर्दनाक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि पिछले साल से कुछ लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि इस वजह से उनसे बहुत कुछ छिन गया, यहां तक कि परिवार, आर्थिक ताकत और रिश्ते भी प्रभावित हुए है।
-यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने हालात से लड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें ये सब सहन करना मुश्किल हो रहा है। यूट्यूबर ने अपने पैरेंट्स सहित परिवार के कई लोगों पर उनसे उनकी संपत्ति और पैसे जबरन छीनने का भी आरोप लगाया है।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अनुराग डोभाल
अगर अनुराग डोभाल की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 30 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। अनुराग डोभाल सोशल मीडिया करोड़ों की कमाई करते हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें भी मौजूद हैं जिन्हें वह अक्सर अपने व्लॉग्स में दिखाते रहते हैं। इसके अलावा मुंबई में उनका एक आलीशान घर भी है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये के आसपास है।
यूट्यूब पर अनुराग की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
UK07 Rider के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 7.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जहां वह अपने बाइक राइड, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़े व्लॉग शेयर करते रहते हैं।
'मेरे पापा-मम्मी ने मुझे टॉर्चर किया'
-जानकारी के अनुसार यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम UK07 राइडर (अनुराग डोभाल) ने रितिका के साथ अपनी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर अपने माता-पिता और भाई-बहनों द्वारा मानसिक परेशानी और टॉर्चर के बारे में बताते हुए एक दिल दहला देने वाला व्लॉग शेयर करने के बाद यूट्यूब छोड़ने की घोषणा की है।
-अनुराग डोभाल ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा है- पिछले कुछ महीनों में, मेरी लाइफ इतनी बदल गई है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ेगी।उन्होंने याद किया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला था। इसके बाद उन्हें परिवार का बहुत ज्यादा दबाव झेलना पड़ा था और अपनी जरूरतों को भी छोड़ना पड़ा था।
'मेरे से हाथ जुड़वाए गए, पैर पड़वाए गए'
-अपनी शादी के बारे में अनुराग डोभाल ने कहा- मेरे से हाथ जुड़वाए गए, पैर पड़वाए गए। मुझसे सॉरी बुलवाया गया वो भी सारे रिश्तेदारों के सामने। पापा और मम्मी ने इस लेवल तक टॉर्चर किया कि बोला कि ना हम खुश रहेंगे ना तुझे खुश रहने देंगे।
-अनुराग डोभाल ने बताया कि स्ट्रेस की वजह से उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। यूट्यूबर ने कहा- मुझे समझ नहीं आ रहा है, कैसे ये फीलिंग खत्म करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है। दिमाग एकदम खत्म हो गया है।
पत्नी रितिका के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
-अनुराग डोभाल ने अपने भाई कलाम पर भी धमकी देकर उनकी प्रॉपर्टी और कुत्ते लेने का आरोप लगाया है। यूट्यूबर ने पत्नी रितिका को एक भावुक मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- मेरे जाने के बाद श्रेया, मम्मी और पापा बहुत कुछ कह सकते हैं या झूठ भी बोल सकते हैं लेकिन मैं गलत नहीं था।
-यूट्यूबर ने आगे लिखा है- रितिका बहुत से लोगों ने तुम पर असर डाला और तुमसे झूठ बोला लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और तुम्हारे लिए सब कुछ किया। मैं अपने बच्चे से प्यार करता था और वही मेरी एकमात्र उम्मीद थी।
मई 2025 में अनुराग डोभाल ने की थी लव मैरिज
आपको बता दें कि इस कपल ने पिछले साल मई में शादी की थी और सितंबर में अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिससे फैंस के लिए ये खुलासा और भी शॉकिंग हो गया है।
रोते हुए शेयर किया आखिरी व्लॉग
-अपने दर्द को शेयर करते हुए अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह काफी भावुक नजर आए और रोते हुए अपनी स्थिति के बारे में बात करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा दूसरों की खुशियों का ख्याल रखा और सभी की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश की थी।
-वीडियो में अनुराग डोभाल ने ये भी बताया है कि ये उनका आखिरी व्लॉग हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब वह सबके सामने सच्चाई लाने के बाद ही आगे का फैसला करेंगे। हालांकि उनके हालिया खुलासे के बाद फैंस लगातार उनके लिए चिंता जता रहे हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications