कौन हैं Anand Deverakonda, जिनकी फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा? वैष्णवी चैतन्य के साथ क्यों जुड़ रहा नाम?
Who is Anand Deverakonda: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा अस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। विजय देवरकोंडा ने गत 26 फरवरी 2026 को अपनी लेडी लव और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शादी की है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी
वहीं गत 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रश्मिका मंदाना ने देवर के साथ की जमकर मस्ती
इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना जहां एक तरफ अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह अपने देवर एक्टर आनंद देवरकोंडा (Anand Deverakonda) के साथ मस्ती करती भी दिखाई दे रही हैं।
कौन हैं आनंद देवरकोंडा?
आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी अब फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अलग-अलग तरह की फिल्मों में दमदार अभिनय के दम पर आनंद ने कम समय में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
'दोरसानी' से शुरू हुआ था फिल्मी सफर
-फिलहाल आनंद देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ बताई जा रही है। आनंद देवरकोंडा ने साल 2019 में फिल्म 'दोरसानी' (Dorasani) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन KVR Mahendra ने किया था।
-इसके बाद आनंद देवरकोंडा ने कई फिल्मों में काम किया जिनमें 'मिडिल क्लास मेलोडीज' (Middle Class Melodies) और 'बेबी' (Baby) जैसी फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई। फिलहाल आनंद अपनी अपकमिंग फिल्म 'तक्षकुड़ा' और 'एपिक' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं।
फिल्म 'बेबी' के बदली आनंद देवरकोंडा की किस्मत?
-आपको बता दें कि आनंद देवरकोंडा के करियर में फिल्म 'बेबी' (2023) को बेहद खास माना जाता है। इस फिल्म का निर्देशन साई राजेश ने किया था। करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
-फिल्म में आनंद देवरकोंडा के साथ एक्ट्रेस वैष्णवी चैतन्य (Vaishnavi Chaitanya) मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
वैष्णवी चैतन्य और आनंद देवरकोंडा की केमिस्ट्री
हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में आनंद देवरकोंडा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड वैष्णवी चैतन्य ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उदयपुर में शादी समारोह के दौरान आनंद और वैष्णवी की कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोगों की नजरें आनंद देवरकोंडा पर भी टिक गई हैं।
आनंद देवरकोंडा और वैष्णवी चैतन्य का चल रहा अफेयर?
फिल्म बेबी के बाद से ही आनंद देवरकोंडा और वैष्णवी चैतन्य के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ तस्वीरों ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। तस्वीरों में वैष्णवी और आनंद देवरकोंडा एकसाथ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विजय और रश्मिका के साथ भी फोटो क्लिक कराकर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
जल्द शादी कर सकता है ये स्टार कपल?
-इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि आनंद देवरकोंडा और वैष्णवी चैतन्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और आने वाले समय में शादी भी कर सकते हैं।
-हालांकि इस बारे में दोनों स्टार्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री और तस्वीरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications