Dhurandhar 2 Running Time: बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है 'धुरंधर 2'? Runtime आपके होश उड़ा देगा
Dhurandhar 2 Running Time: भारतीय सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो रिलीज से पहले ही चर्चा का केंद्र बन जाती हैं। ऐसी ही फिल्मों में अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर-द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) शामिल हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर (Aditya Dhar) ने किया है।
19 मार्च 2026 को रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
फिल्म 'धुरंधर 2' आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिलहाल लोग इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की दीवानगी को देखते हुए जियो स्टूडियोज (Jio Studios) और B62 Studios ने फिल्म 'धुरंधर-द रिवेंज' के ट्रेलर रिलीज की फाइनल डेट अनाउंस कर दी है।

7 मार्च को रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आगामी 7 मार्च 2026 (शनिवार) सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर रिलीज होगा। इस बाते के सामने आते ही लोग काफी उत्साहित हो गए हैं।
'धुरंधर 2' का लंबा रनटाइम
-आपको बता दें कि रिलीज़ से पहले ही फिल्म 'धुरंधर 2' अपने भव्य पैमाने और दमदार कहानी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' अपनी लंबी अवधि (Running Time) के कारण भी चर्चा में है।
-कहा जा रहा है कि फिल्म 'धुरंधर 2' का रनटाइम करीब 235 मिनट यानी लगभग 3 घंटे 55 मिनट हो सकता है। अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बन सकती है।
-बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर ने इस बार कहानी को और भी गहराई से पेश करने के लिए इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया है। हालांकि फिल्म की अंतिम अवधि को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिल्म के टीजर को मिला था A सर्टिफिकेट
-हाल ही में फिल्म के पहले प्रमोशनल टीजर को CBFC ने मंजूरी देते हुए A (एडल्ट) सर्टिफिकेट दिया था जिससे साफ हो गया है कि फिल्म का टोन काफी गंभीर और एक्शन से भरपूर होने वाली है।
-करीब 1 मिनट 48 सेकंड लंबे इस टीजर में फिल्म की कहानी का तीखा और डार्क अंदाज देखने को मिला था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर 2 फिल्मों की होगी जबरदस्त टक्कर
-19 मार्च 2026 को जब Dhurandhar: The Revenge सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब इसे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल उसी दिन साउथ के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups भी रिलीज होने वाली है।
-दो बड़े स्टार्स की फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ये टक्कर साल 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications