Ujjwal Priyank Success Story: UPSC में बिहार का लाल 'उज्ज्वल', इंजीनियर पिता के BTech पास बेटे ने रचा इतिहास
Ujjwal Priyank Success Story, UPSC Topper From Bihar: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार बिहार के वैशाली जिले के एक युवा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैशाली के बिदुपुर प्रखंड के रहने वाले उज्ज्वल प्रियांक ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) में 10वीं जगह हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।
जैसे ही UPSC का रिजल्ट सामने आया, उनके गांव और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उज्ज्वल के घर पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया और मिठाइयां बांटकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आइए जानते हैं उज्ज्वल के सफलता की कहानी...

Ujjwal Priyank Success Story: उज्ज्वल के सफलता की कहानी...
उज्ज्वल प्रियांक वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर दिलावरपुर पूर्वी टोला के रहने वाले हैं। उनके पिता संजीव कुमार इंजीनियर हैं और मां अनामिका गृहिणी हैं। परिवार में वह इकलौते बेटे हैं और बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रहे हैं।
- उनकी शुरुआती पढ़ाई पटना से हुई। उन्होंने साल 2016 में ज्ञान निकेतन स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद पटना के संत माइकल स्कूल, दिघा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। स्कूल के समय से ही वह पढ़ाई में अनुशासित और लक्ष्य को लेकर गंभीर रहे।
- इंटरमीडिएट के बाद उज्ज्वल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का फैसला किया। उन्होंने जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (JECRC University) से कंप्यूटर साइंस में BTech किया।
Ujjwal Priyank Civil Service Dream: सिविल सेवा में जाने का सपना, कड़ी मेहनत-धैर्य
इंजीनियरिंग के दौरान ही उनके मन में सिविल सेवा में जाने का सपना मजबूत हुआ और उन्होंने उसी दिशा में तैयारी शुरू कर दी। UPSC की तैयारी आसान नहीं होती, लेकिन उज्ज्वल ने धैर्य और लगातार मेहनत के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। पहले दो प्रयासों में सफलता न मिलने पर भी हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में शानदार परिणाम लाकर इतिहास रच दिया। उनकी सफलता सेल्फ-स्टडी, अनुशासन और स्मार्ट स्ट्रैटेजी का नतीजा है।कई उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार तीसरे प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर ली।
Ujjwal Family Support: उज्ज्वल को परिवार का साथ
उज्ज्वल की इस उपलब्धि के पीछे परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है। उज्ज्वल का परिवार शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए इलाके में पहले से जाना जाता है। उनके पूर्वजों के नाम पर बिदुपुर प्रखंड में कई शैक्षणिक संस्थान भी संचालित होते हैं। अब उज्ज्वल प्रियांक की इस उपलब्धि ने उस विरासत को एक नई पहचान दी है। उनकी सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है कि छोटे शहर या गांव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाना यह साबित करता है कि सही दिशा में मेहनत और धैर्य के साथ कोई भी युवा अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।
UPSC CSE 2025 Brief: टॉपर्स लिस्ट
- कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं (IAS, IPS, IFS आदि) में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया।
- टॉपर्स: AIR 1 - अनुज अग्निहोत्री (राजस्थान), AIR 9 - आस्था जैन (उत्तर प्रदेश), AIR 10 - उज्ज्वल प्रियांक (बिहार)।
उज्ज्वल की यह उपलब्धि बिहार के उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो ग्रामीण पृष्ठभूमि से आकर भी देश की सर्वोच्च परीक्षा क्रैक कर रहे हैं।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications