Maharashtra Budget 2026: किसानों को कर्ज माफी, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बंपर ऐलान, फडणवीस के बजट की खास बातें
Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (6 मार्च 2026) को बजट पेश किया। उन्होंने दिवंगत वित्त मंत्री अजित पवार को भी इस दौरान याद किया। राज्य का ₹7.69 लाख करोड़ का बजट (2026-27) विधानसभा में पेश किया। यह बजट किसानों, महिलाओं और बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई ऐलान किए गए हैं। सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, शहरी विकास को गति देने और नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं।
बजट में किसानों के लिए सबसे बड़ी घोषणा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के तहत की गई है। इसके अनुसार 30 सितंबर 2025 तक के ₹2 लाख तक के फसल ऋण (Crop Loan) को माफ किया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Maharashtra Budget 2026: किसानों और महिलाओं को बड़ी राहत
- कर्ज माफी के अलावा जो किसान नियमित रूप से अपना कर्ज चुकाते रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहन के रूप में ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इसके अलावा 7.5 हॉर्स पावर तक के पंप वाले किसानों के लिए ₹20,000 करोड़ के बिजली बिल माफी का प्रावधान भी किया गया है।
- महिलाओं के सशक्तिकरण को भी इस बजट में प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार की लोकप्रिय मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को जारी रखते हुए इसे जारी रखने का ऐलान किया गया है।
- इसके साथ ही अकेली रहने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 'लखपति दीदी' योजना को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
Maharashtra Budget Highligts: इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा विस्तार
इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास के क्षेत्र में सरकार ने कई बड़े विजन पेश किए हैं। मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), पुणे और नागपुर को आर्थिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अगले पांच वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र को ₹5,000 करोड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा अटल सेतु क्षेत्र में 'तीसरी मुंबई' और पालघर-वढवण क्षेत्र में 'चौथी मुंबई' विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
Maharashtra Budget Metro: 1200 किमी होगा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार
परिवहन और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राज्य में 1200 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क विस्तार का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मुंबई में 20 लाख झुग्गी-झोपड़ियों के पुनर्विकास की योजना भी बजट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 1,000 से अधिक आबादी वाले सभी गांवों को कंक्रीट सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
Maharashtra Budget News: 75 गांवों को बनाया जाएगा AI विलेज
तकनीकी क्षेत्र में सरकार ने 75 गांवों में AI Villages पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा किसानों को उनकी स्थानीय भाषाओं में खेती से जुड़ी जानकारी देने के लिए 'महाविस्तार AI' चैटबॉट भी लॉन्च किया गया है। सरकार ने नए औद्योगिक हब और MSME केंद्रों के माध्यम से 50 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही पुराने वाहनों (BS-3 और उससे नीचे) को स्क्रैप कर नया वाहन खरीदने पर मोटर वाहन टैक्स में 30% छूट देने का प्रस्ताव भी बजट में शामिल है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications