Thalapathy Vijay पत्नी संगीता को देंगे इतने करोड़ की एलिमनी? अरबों की संपत्ति के मालिक का अवैध संबंध? जानें सच
Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam Divorce: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि एक्टर की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने शादी के 26 साल बाद तलाक की अर्जी दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे मतभेद अब अदालत तक पहुंच चुके हैं।
थलपति विजय की पत्नी को मिलेगी कितनी एलिमनी?
कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि तलाक होने के बाद थलपति विजय पत्नी संगीता को करीब 250 करोड़ रुपये की एलिमनी दे सकते हैं। हालांकि इस मामले में अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल हुई तलाक की याचिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने गत 24 फरवरी 2026 को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी।
1999 में हुई थी थलपति विजय-संगीता सोरनलिंगम की शादी
आपको बता दें कि थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम ने साल 1998 में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी जबकि 25 अगस्त 1999 को पारंपरिक तरीके से दोनों ने शादी की थी। इस शादी से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। 26 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद अब दोनों के रिश्ते में दरार की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है।
थलपति विजय पर लगा अवैध संबंधों का आरोप
-जानकारी के अनुसार तलाक की याचिका में संगीता सोरनलिंगम ने अपने पति थलपति विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ये दावा किया है कि थलपति विजय का किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध है।
-इसके अलावा संगीता ने ये भी आरोप लगाया है कि समय के साथ उनकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी प्रभावित हुई है। फिलहाल इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 20 अप्रैल 2026 को होगी।
क्या थलपति विजय सच में देंगे 250 करोड़ रुपए की एलिमनी?
-तमिल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम के बीच कोर्ट के बाहर समझौता होता है तो एक्टर को पत्नी को करीब 250 करोड़ रुपये की एलिमनी देनी पड़ सकती है।
-हालांकि ये रकम अभी सिर्फ चर्चाओं में है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये भी कहा जा रहा है कि यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौता कर लेते हैं तो तलाक की याचिका वापस भी ली जा सकती है।
कौन हैं संगीता सोरनलिंगम? कैसे करती हैं कमाई?
-संगीता सोरनलिंगम तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय की लेडी लव और पत्नी हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना पसंद करती हैं और हमेशा लो-प्रोफाइल लाइफस्टाइल में रहती आई हैं। संगीता का ग्लैमर वर्ल्ड से सीधा संबंध नहीं है।
-थलपति विजय से शादी करने के बाद भी संगीता सोरनलिंगम ने मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से लंदन में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। बताया जाता है कि संगीता वहां अपने पारिवारिक बिजनेस को संभाल रही हैं।
400 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं संगीता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संगीता सोरनलिंगम खुद भी काफी संपन्न हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपये बताई जाती है। बिजनेस से उन्हें हर साल करोड़ों रुपये की कमाई होती है। यही वजह है कि वह आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत मानी जाती हैं।
थलपति विजय की अरबों की संपत्ति
-आपको बता दें कि थलपति विजय आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह एक फिल्म के लिए लगभग 130 करोड़ से 200 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म The Greatest Of All Time (GOAT) के लिए उन्होंने करीब 200 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। जानकारी के अनुसार थलपति विजय की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
आलीशान घर और लग्जरी कारों का शौक
थलपति विजय की लाइफस्टाइल भी बेहद शानदार है। चेन्नई के नीलांकरई इलाके में समंदर किनारे उनका करीब 80 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला है। बताया जाता है कि ये घर हॉलीवुड स्टार Tom Cruise के बीच हाउस से प्रेरित है। उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से भी उनकी अच्छी कमाई होती है।
2 साल से अलग रहते हैं थलपति विजय और संगीता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम पिछले 2 साल से अलग रह रहे हैं। यही वजह है कि अब तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक बयान नहीं देता है, तब तक इन खबरों को अफवाह या अटकलें ही माना जा रहा है।
संगीता सोरनलिंगम कैसे फैन से बनीं पत्नी?
-आपको बता दें कि संगीता सोरनलिंगम कभी थलपति विजय की बड़ी फैन हुआ करती थीं। बताया जाता है कि संगीता अपने फेवरेट स्टार थलपति विजय से मिलने के लिए लंदन से चेन्नई आ गई थीं।
-उस समय थलपति विजय चेन्नई में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। संगीता ने शूटिंग सेट पर ही थलपति विजय से मुलाकात की थी। यहीं से दोनों के बीच बात शुरू हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से शादी के बंधन में बंध गए थे।
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications