अनुराग के आंसू मगरमच्छ के निकले, छोटे भाई ने खोल दी पोल, बताया पत्नी के साथ कैसा है यूट्यूबर का बर्ताव
यूट्यूबर और Bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए। अनुराग का कहना है कि उनकी और Ritika Chauhan की अंतरजातीय शादी के बाद उनके माता-पिता ने उनसे दूरी बना ली थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके माता-पिता उनकी शादी में भी शामिल नहीं हुए थे।

वीडियो में भावुक हुए अनुराग
अपने वीडियो में अनुराग ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर उनके माता-पिता जिम्मेदार होंगे। अनुराग के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा कर दी और कई लोग उनके समर्थन में भी नजर आए।
भाई ने लगाए अलग आरोप
हालांकि, अनुराग के वीडियो के सामने आने के बाद उनके भाई Kalam Dobhal ने सोशल मीडिया पर अलग ही दावा किया।कलम डोभाल का कहना है कि अनुराग यह सब केवल सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने अनुराग के आरोपों को गलत बताते हुए अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर कुछ कथित सबूत भी साझा किए।
इंस्टाग्राम पर दी सफाई
कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्होंने अपने सभी सबूत ब्रॉडकास्ट चैनल पर डाल दिए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, क्योंकि यह सब अनुराग अक्सर व्यूज पाने के लिए करते हैं। कलम के मुताबिक, अनुराग ने केवल अपनी तरफ की कहानी बताई है और सच्चाई छिपाई है। उन्होंने फैंस को इस पूरे मामले को 'ड्रामा' बताते हुए इससे दूर रहने की सलाह भी दी।
पत्नी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
कलम डोभाल ने यह भी दावा किया कि अनुराग ने अपनी पत्नी ऋतिका चौहान के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की है। उनका कहना है कि इसी वजह से ऋतिका ने उन्हें छोड़ दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुराग के नाम से एक कथित चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जिसमें किसी लड़की से बातचीत के दौरान पत्नी के साथ मारपीट का संकेत मिलता है। बता दें कि अनुराग डोभाल ने पिछले साल अप्रैल में ऋतिका चौहान से शादी की थी। बाद में सितंबर में उन्होंने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications