'बालकनी में Dada ने उतारी शर्ट', राजकुमार ने Sourav Ganguly को दिया खास तोहफा, बोले फैंस-अब इंतजार मुश्किल
Sourav Ganguly: आज भारत के सबसे हैंडसम और सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली का जन्मदिन है, जीवन के 54 बसंत पूरे करने वाले सौरव गांगुली देश के उन क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जिन्होंने बैट-बॉल के इस खेल को नया रूप दिया था, उन्होंने ना केवल अपने खेल से विश्नपटल पर भारत का सीना चौड़ा किया है, बल्कि बंगाल के इस टाइगर ने इंडियन क्रिकेट की तस्वीर को बदला।
सहवाग जैसे होनहार खिलाड़ी के लिए अपनी ओपनिंग वाली ड्राईविंग सीट छोड़ने वाली सौरव गांगुली ने ही महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और हरभजन जैसे धुरंधरों को मौका दिया, जिन्होंने भारत के क्रिकेट को सफलता के शिखर पर पहुंचाया है।

सुबह से ही उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं लेकिन एक फैन की बधाई इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग उसका शुक्रिया अदा करते हुए थक नहीं रहे हैं। आपने सही समझा, यहां पर बात हो रही है एक्टर राजकुमार राव की, जो इन दिनों गांगुली की बायोपिक में काम कर रहे हैं। उन्होंने आज क्रिकेटर के जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म 'दादा' का पहला पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें वो 'बालकनी में खड़े होकर अपनी टीशर्ट निकालकर घूमाते दिख रहे हैं।'
'प्यारे दादा को हैप्पी बर्थडे', राजकुमार ने सौरव को दिया खास तोहफा
इस सीन के साथ ही उन्होंने सौरव के उस ऐतिहासिक पल को जिंदा कर दिया जिसे आज भी लोग याद करके मुस्कुराते हैं। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारे प्यारे दादा को हैप्पी बर्थडे'. इसके साथ ही मेकर्स ने इस बायोपिक की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. 'दादा' अगले साल 14 मई को रिलीज होगी।

'अब इंतजार मुश्किल', पोस्टर देखकर बोले फैंस
फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही फैंस क्रेजी हो गए हैं और दिल खोलकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। पोस्टर पर लाइक्स और कमेंट की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'छा गए दादा', तो एक ने लिखा कि 'फिल्म तो हिट है यार', तो वहीं एक ने लिखा 'दादा बने राजकुमार', वहीं एक यूजर ने लिखा 'इंतजार है जरूर देखेंगे।' जबकि एक यूजर ने लिखा 'यह फ़िल्म सुपरहिट होगी', तो वहीं एक ने लिखा 'अब इंतजार मुश्किल'।' कुल मिलाकर सौरव गांगुली, राजकुमार राव और फिल्म का पोस्टर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Sourav Ganguly ने क्यों उतारी थी टी-शर्ट?
आपको बता दें कि 13 जुलाई 2002 को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद सौरव गांगुली ने बालकनी में खड़े होकर अपनी टी-शर्ट उतार कर जीत का जश्न मनाया था। ये उनका अंग्रेजी खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ को करारा जवाब था, जो कि साल 2002 में जब इंग्लैड टीम के साथ इंडिया खेलने आए थे, तब उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज ड्रॉ (3-3) होने पर अपनी टी-शर्ट उतारकर मैदान में जश्न मनाया था। सौरव का ये पल पुरी दुनिया ने देखा था और आज भी इस सीन के बिना उनका जिक्र अधूरा है।

राजकुमार राव बने सौरव गांगुली, एक नजर अभी तक के सफर पर
फिल्म 'दादा' में एक्टर राजकुमार राव क्रिकेटर सौरव गांगुली का रोल प्ले कर रहे हैं। 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार राव ने अभी तक तीस से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है, एक नेशनल अवॉर्ड और 5 फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड जीतने वाले राजकुमार राव ने साल 2010 की पॉलिटिकल थ्रिलर फ़िल्म 'रण' में एक छोटा सा रोल करके अपनी जर्नी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने दिबाकर बनर्जी की 'लव सेक्स और धोखा' में लीड रोल किया था, जिसमें इनके काम को लोगों ने नोटिस किया।
एक्टिंग के दम पर राजकुमार राव ने जीता दिल
इसके बाद वो प्रोड्यूसर एकता कपूर की हॉरर फ़िल्म 'रागिनी MMS' (2011) में काम किया, फिल्म सफल रही। 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर - पार्ट 1' (2012), 'चटगांव' (2012), 'तलाश: द आंसर लाइज़ विदिन', 'शाहिद', काईपोछे, सिटीलाइट्स, 'क्वीन', 'डॉली की डोली', 'हमारी अधूरी कहानी', 'अलीगढ़' और' मेरी शादी में जरूर आना', 'स्त्री;', 'बधाई हो' जैसी चर्चित फिल्म है।
राजकुमार राव को मिले प्रमुख पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards):सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: फिल्म 'शाहिद' (2014)
- फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Awards):सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): फिल्म 'शाहिद' (2014)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: फिल्म 'बरेली की बर्फी' (2018)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): फिल्म 'ट्रैप्ड' (2018)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: फिल्म 'बधाई दो' (2023)














Click it and Unblock the Notifications