Sourav Ganguly Love Story: पड़ोसन पर दिल हार बैठे थे 'बंगाल टाइगर', क्यों की अपनी ही बीवी से दो बार शादी?
Sourav Ganguly Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली इन दिनों एक फर्जी पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिसते चलते वो थाने भी पहुंच गए हैं, दरअस भारत के इस स्टार क्रिकेटर ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जिसमें कहा गया है कि 36 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले एक फैन पेज से उनके बारे में अपमानजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है जो कि उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है, फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि मोहक छवि, मधुर मुस्कान और आक्रामक अंदाज वाले सौरव गांगुली ने अपने खेल से कई बार विश्वपटल पर भारत का सीना चौड़ा किया है। 'बंगाल टाइगर' के नाम से लोकप्रिय गांगुली की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रहती है।
किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं सौरव गांगुली की प्रेम कहानी
उनकी लवलाइफ भी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। आपको बता दें कि सौरव को ओडिशी नृत्यांगना डोना गांगुली से टीएनएज में ही मोहब्बत हो गई थी लेकिन हर प्रेम कहानी की तरह इनकी स्टोरी में भी विलेन थे और वो थे दोनों के घरवाले।

सौरव-डोना थे पड़ोसी लेकिन दोनों की फेमिली में था 36 का आंकड़ा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डोना और सौरव एक-दूसरे के पड़ोसी थे, सौरव एक रईस परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो वहीं डोना की फैमिली काफी पढ़ीलिखी लेकिन मिडिल क्लास है, ऊपर से डोना एक क्लासिकल डांसर थी, इस बात पर गांगुली के परिवारवालों को काफी एतराज था।

बाली उमर से एक-दूसरे को प्यार करते हैं सौरव-डोना
हालांकि पड़ोसी होने के नाते सौरव और डोना की दोस्ती 14-15 साल की उम्र में हो गई थी लेकिन दोनों के स्कूल अलग-अलग थे इसलिए उस वक्त दोनों चोरी-चोरी एक-दूसरे से मिलते थे। गांगुली डोना को एक नजर देखने के लिए उनके स्कूल की छुट्टी के वक्त स्कूल गेट पर पहुंच जाते थे तो वहीं डोना छिप-छिपकर सौरव के क्रिकेट मैच देखने स्टेडियम जाया करती थीं।

साल 1996 में सौरव-डोना ने की कोर्ट मैरिज
उम्र के साथ दोनों का प्रेम भी बढ़ता गया और सौरव हिंदुस्तान के नामी क्रिकेटरों में से एक हो गए लेकिन डोना की फैमिली और दादा के परिवार के बीच मित्रता नहीं हो पाई इसलिए साल 1996 में गांगुली ने इंग्लैंड के दौरे पर जाने से ठीक पहले डोना को प्रपोज कर दिया, जिसे डोना ने खुशी पूर्वक स्वीकार कर लिया।

'इश्क के आगे सब बेबस', दोनों के परिवारवालों ने डाले हथियार
इंग्लैंड दौरे पर सौरव गांगुली ने अपने बल्ले से सफलता का नया इतिहास लिखा और वतन वापसी पर उन्होंने डोना के साथ घरवालों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। शादी की बाद काफी दिनों तक छिपी नहीं रह पाई और फिर हुआ दोनों के घर पर भारी बवाल लेकिन कहते हैं ना 'इश्क के आगे सब बेबस' इसलिए दोनों के परिवारवालों ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार कर ही लिया।
फरवरी 1997 में दोनों का फिर से विवाह हुआ
लेकिन एक शर्त रखी गई कि सौरव-डोना की शादी बड़ी धूमधाम के साथ समाज और परिवार के साथ की जाएगी इसलिए फरवरी 1997 में दोनों का फिर से विवाह हुआ, दोनों खेल की दुनिया के परफेक्ट और लविंग कपल्स में एक है और इस शादी से दोनों को एक प्यारी बेटी सना है, जो कि अपनी मम्मी की तरह ही ओडिशा डांस का शौक रखती हैं।

एक नजर सौरव गांगुली के अब तक के सफर पर
- पूरा नाम: सौरव चंडीदास गांगुली
- जन्म: 8 जुलाई 1972, Kolkata
- बल्लेबाजी: बाएं हाथ के बल्लेबाज
- गेंदबाजी: राइट आर्म मीडियम पेस
अंतरराष्ट्रीय करियर
- वनडे डेब्यू: 1992 बनाम वेस्टइंडीज
- टेस्ट डेब्यू: 1996 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स में
- टेस्ट डेब्यू में 131 रन की शानदार पारी खेली और सीरीज के स्टार बने।
- इसके अलावा वनडे में 100 विकेट और 100 कैच लेने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं।
कप्तानी में उपलब्धियां
- 2000 में भारतीय टीम की कमान संभाली।
- 2002 में ICC Champions Trophy 2002 में भारत को संयुक्त विजेता बनाया।
- 2002 में NatWest Series 2002 जिताई।
- 2003 में ICC Cricket World Cup 2003 के फाइनल तक भारत को पहुंचाया।
- टेस्ट कप्तान के रूप में 49 मैचों में 21 जीत दर्ज की।
रिकॉर्ड
- वनडे में 10,000+ रन, 100 विकेट और 100 कैच का अनोखा रिकॉर्ड।
- लगातार चार वनडे मैचों में "मैन ऑफ द मैच" जीतने वाले एकमात्र क्रिकेटर।
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज













Click it and Unblock the Notifications