मौत से पहले प्रियेश ने रिकॉर्ड किया वीडियो! खोले प्रेमिका सहित किन लोगों के राज? कहा- रची जा रही साजिश
Patna Software Engineer Death Case Last Video: पटना में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियेश रंजन की मौत का मामला लगातार गहराता रहा है। उनकी लाश प्रेमिका के घर के गेट के पास खून से लथपथ हालत में मिली थी। सिर फटा हुआ था और शायद वही उसके मौत का कारण बना। शुरुआती जानकारी में इसे छत से गिरने का मामला बताया गया, लेकिन परिवार लगातार इसे साजिश के तहत हत्या करार दे रहा था। अब इस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो प्रियेश का है और उसके परिवार की ओर से जारी किया गया है। इस पुराने वीडियो में प्रियेश कई खुलासे करता नजर आ रहा है। वीडियो में प्रियेश ने अपने रिश्ते, मानसिक तनाव, प्रेमिका के परिवार के साथ विवाद और खुद के साथ किसी साजिश की आशंका का जिक्र किया है। दूसरी तरफ प्रेमिका के परिवार का दावा है कि प्रियेश हथियार लेकर घर पहुंचा था और गोली चलाने के बाद भागने के दौरान गिर गया। दोनों पक्षों के आरोप बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पर सभी की नजर टिकी हुई है।

मौत से पहले रिकॉर्ड किए वीडियो में प्रियेश ने क्या कहा?
प्रियेश रंजन का एक पुराना वीडियो उसके परिवार ने शेयर किया है। परिवार का कहना है कि यह वीडियो उनकी मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में प्रियेश दावा करते हैं कि उनकी प्रेमिका और उसके परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया और उन्हें पागल साबित करने की योजना बनाई जा रही थी। प्रियेश ने वीडियो में कहा कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके पीछे एक बड़ी साजिश हो सकती है। उसने यह भी कहा कि उसके कुछ पुराने वीडियो और चैट का गलत इस्तेमाल कर उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर दिखाने की कोशिश की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी मिलते ही बदला 6 साल का प्यार? प्रेमिका के घर के नीचे मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव,क्या है कहानी?
'मुझे सन्यासी बनने के लिए कहा जाता था'
वीडियो में प्रियेश ने बताया कि उसकी प्रेमिका, उससे रिश्ता खत्म करना चाहती थी। उसके मुताबिक, उसे यह मंजूर नहीं था कि वह पटना में रहे। प्रियेश का दावा है कि प्रेमिका ने उन्हें कहीं दूर चले जाने और संन्यासी जैसा जीवन जीने तक की बात कही थी।
प्रियेश रंजन ने वीडियो में कहा, "मेरी प्रेमिका अब मुझसे रिश्ता खत्म करना चाहती थी। वह चाहती थी कि मैं पटना छोड़कर कहीं दूर चला जाऊं, यहां तक कि संन्यासी बनकर रहने की बात भी उसने कही थी। उसने यह सब एक वीडियो रिकॉर्ड करके मुझे भेजा था।"
प्रियेश ने आगे कहा, 2023 में हमारे बीच एक बार बड़ा विवाद हुआ था। वो इतनी पागल थी कि उस दौरान उसने ब्लेड से अपने शरीर पर मेरा नाम लिखा और उसका वीडियो बनाकर मुझे भेजा था। मेरे पास ऐसे कई वीडियो और दूसरे सबूत हैं, जो जांच के दौरान सामने आ सकते हैं।"

NIT घाट जाकर आत्महत्या की कोशिश
प्रियेश ने बताया कि प्रेमिका के परिवार के साथ लगातार बढ़ रहे विवाद की वजह से वह मानसिक दबाव में था। उसने कहा कि एक दिन वह आत्महत्या करने के इरादे से NIT घाट पहुंच गया था। वहां से उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और प्रेमिका को भेजा। जारी वीडियो में प्रियेश ने यह भी कहा कि उसने प्रेमिका को भेजे गए वीडियो में व्हाट्सएप चैट डिलीट करने की बात भी कही थी, लेकिन डर था कि इन वीडियो का इस्तेमाल बाद में उन्हें मानसिक रूप से बीमार साबित करने के लिए किया जा सकता है।
प्रेमिका के परिवार पर लगाए कई गंभीर आरोप
वीडियो में प्रियेश ने प्रेमिका के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि परिवार के पास काफी पैसा और बड़े लोगों से संपर्क है। उसने यह भी आरोप लगाया कि परिवार की एक सदस्य को कथित तौर पर गलत तरीके से सरकारी नौकरी दिलाने के लिए बड़ी रकम खर्च की गई। प्रियेश ने कहा कि पूरे मामले की जांच विजिलेंस और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों से भी होनी चाहिए। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियों ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।
कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी?
मोतिहारी निवासी प्रियेश रंजन और पटना के मसौढ़ी की रहने वाली युवती की मुलाकात ITI कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। प्रियेश के पिता शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा के अनुसार, दोनों ने साल 2020 में एक साथ एडमिशन लिया था। क्लास, प्रैक्टिकल और रोज की मुलाकातों ने दोनों को करीब ला दिया। कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और शुरुआत में शादी को लेकर किसी तरह की आपत्ति नहीं थी। कॉलेज पूरा होने के बाद दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देने लगे। युवती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी, जबकि प्रियेश ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम शुरू किया। बाद में उसने पटना के राजीव नगर रोड नंबर-22 के पास अपनी IT शॉप भी खोली।
परिवार का कहना है कि उनका काम अच्छा चल रहा था और वह आर्थिक रूप से पूरी तरह सक्षम था। प्रियेश के परिवार का दावा है कि उसने हर मुश्किल समय में युवती का साथ दिया और उसके करियर के दौरान भी हमेशा सहयोग किया साथ ही आर्थिक रुप से भी लड़की की मदद की।
सरकारी नौकरी के बाद बदले हालात
प्रियेश के परिवार के मुताबिक, जून 2026 में युवती की सरकारी नौकरी पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लग गई। जॉइनिंग के समय भी प्रियेश उसके साथ गया था। दोनों ने इस खुशी को साथ मिलकर मनाया था। लेकिन प्रियेश के पिता का आरोप है कि नौकरी लगने के कुछ दिनों बाद ही युवती के परिवार का रवैया पूरी तरह बदल गया। खासकर उसके भाई ने शादी से इनकार कर दिया और धीरे-धीरे पूरा परिवार इसी फैसले के साथ खड़ा हो गया। प्रियेश के पिता का कहना है कि विरोध के बावजूद दोनों ने 3 जुलाई 2026 को कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया था। सभी तैयारियां लगभग पूरी थीं। प्रियेश के परिवार का आरोप है कि युवती के भाई ने इसका विरोध किया और उसे गांव भेज दिया गया। इसके बाद कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। इस घटना से प्रियेश काफी परेशान रहने था और लगातार रिश्ता बचाने की कोशिश कर रहा था।
5 जुलाई को हुई मौत, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे
5 जुलाई को प्रियेश की मौत हो गई। प्रियेश के परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या की गई और उन्हें छत से नीचे फेंका गया। वहीं युवती के परिवार का कहना है कि प्रियेश पिस्टल लेकर घर पहुंचे थे। उसके अनुसार, उसने युवती के भाई को गोली मारी और भागने के दौरान छत से गिरने से उसकी मौत हो गई। प्रियेश के पिता शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा का कहना है कि उसके बेटे के पास कोई पिस्टल नहीं थी। उनका आरोप है कि लड़की के भाई ने ही प्रियेश को घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। पिता ने दावा किया कि घटना के बाद खुद को बचाने के लिए दूसरी तरफ से गोली चलने की कहानी बनाई गई। उनका कहना है कि पिस्टल भी उसी परिवार की थी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Google-Youtube से सीखा हत्या का तरीका, फिर लोहगढ़ किले पर की रिहर्सल! ऐसे तैयार हुई केतन के मर्डर की स्क्रिप्ट












Click it and Unblock the Notifications