'चालान कटवाएगा और फिर मुझ से ही भरवाएगा', बाइक की नंबर प्लेट देख चकराया सोनू सूद का सिर
मुंबई। एक लड़के ने अपनी बाइक के पीछे लगी नंबर-प्लेट पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के स्केच के साथ "द रियल हीरो सोनू सूद सर" लिखवाया। फिर उस बाइक पर बैठकर फोटो खिंचवाया और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सोनू सूद को टैग भी कर दिया। उसे देखकर सोनू सूद ने मजेदार रिप्लाई दिया।

'यह पक्का चालान कटवाएगा...'
सोनू सूद ने लड़के की तस्वीर को रीट्वट करते हुए लिखा- "यह पक्का चालान कटवाएगा और बाद में मुझसे ही भरवाएगा।" इसके साथ सूद ने हंसी का इमोजी पोस्ट किया। सोनू सूद के इस कमेंट को हजारों लोगों ने पसंद किया है। वहीं, कई लोग इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

बाइक की नंबर प्लेट पर सोनू
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, सोनू सूद ने कैसे एक लड़के ट्वीट पर रिप्लाई दिया। नीली शर्ट पहने हुए लड़के ने बाइक की नंबर प्लेट को दिखाते हुए इंग्लिश में लिखे "द रियल हीरो सोनू सूद सर" की ओर इशारा किया है। जबकि, असल में इस जगह पर किसी की भी बाइक का नंबर लिखा होता है। यह लड़का किस राज्य से है, ये अभी पता नहीं चला है, लेकिन यह तस्वीर अब ट्विटर पर काफी शेयर हो रही है।

ट्विटर पर जरूरतमंदों के मददगार
सोनू सूद आए रोज ट्विटर यूजर्स से रूबरू होते रहते हैं। यह वो बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित उनके घर भेजने में जमकर मदद की। कोरोना का कहर थमा तो सोनू सूद लोगों को रोजगार दिलाने से लेकर, गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंदों को गाय-बकरी मुहैया कराने में भी जुट गए। हालांकि, ट्विटर पर कुछ लोग उन्हें अपने मजेदार ट्वीट्स के जरिए भी सुर्खियों में ले आते हैं। जिन्हें देखकर खुद सोनू सूद भी बिना हंसे रह नहीं पाते।
सोनू सूद की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:
- हादसे के शिकार व्यक्ति को सोनू सूद ने गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
- पिता ने मांगी बेटी के लिए सोनू सूद से मांगी मदद, देखिए क्या जवाब दिया
- सोनू सूद ने यूक्रेन से कई भारतीयों को निकाला, लोगों ने कहा- असली मसीहा
- सोनू सूद से महिला ने मांगी ऐसी मदद एक्टर को नहीं हो रहा यकीन
- यहां सोनू सूद की बहन ने लड़ा चुनाव, जानिए कितने वोट मिले?

'बियर के साथ भुजिया चलेगा'
कुछ दिन पहले भी एक ट्वीट आया, जिसमें एक व्यक्ति ने सोनू सूद से गुहार लगाई कि जिस तरह सर्दी के मौसम में कंबल बांटे गए थे, उसी तरह गर्मी के मौसम में उसे बियर दी जाए। इस पर सोनू सूद ने भी तगड़ा जवाब दे दिया। उन्होंने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'बियर के साथ भुजिया चलेगा?'












Click it and Unblock the Notifications