सोनू सूद और उनकी टीम ने यूक्रेन से कई भारतीयों को निकाला, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- यह है असली मसीहा

नई दिल्ली, मार्च 04। देश के अंदर कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद कर मसीहा बने सोनू सूद अब यूक्रेन में फंसे भारतीयों की भी मदद कर रहे हैं। हालांकि सोनू ने खुद इस बात की जानकारी बिल्कुल नहीं दी है कि वो यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए मदद कर रहे हैं, बल्कि जो छात्र सोनू से मदद पा रहे हैं वो खुद ही अब मीडिया के सामने आकर ये बता रहे हैं कि सोनू सूद ने उन तक मदद पहुंचाई है।

कांग्रेस के नेता ने शेयर किया ऐसा एक वीडियो

कांग्रेस के नेता ने शेयर किया ऐसा एक वीडियो

सोशल मीडिया पर कई छात्र और छात्राओं के वीडियो तेजी से सामने आ रहे हैं, जिनका यही कहना है कि सोनू सूद और उनकी संस्था ने यूक्रेन में उन तक मदद पहुंचाई और उन्हें सकुशल वहां से निकाला है। गुरुवार को कांग्रेस के एक नेता ने मध्य प्रदेश की एक महिला का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो महिला दावा कर रही थी कि वो यूक्रेन में फंसी थी और सोनू सूद की मदद से ही वहां से निकल पाई है। वीडियो में वो महिला सोनू सूद की तारीफ करती नजर आ रही है। इस वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने शेयर किया है।

वीडियो में क्या कह रही है महिला?

वीडियो में क्या कह रही है महिला?

अजय सिंह के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जो महिला बोल रही है वो मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली है। वीडियो में महिला कह रही है, "हेलो मैं सृष्टि सिंह हूं। अभी हम एक ट्रेन में सवार हुए। सोनू सूद की टीम ने हमारी काफी मदद की है। सोनू सर की टीम ने हमें हर पल गाइड किया है। देखिए कितने छात्र आसपास बैठे हैं - सभी भारतीय हैं।," वहीं IGI एयरपोर्ट पर मिरर नाऊ से बात करते हुए एक भारतीय छात्र ने कहा कि मैं सैनी बॉर्डर से पौलेंड होते हुए भारत पहुंचा हूं और इसके लिए सोनू सूद जी का बहुत-बहुत आभार, क्योंकि उनकी मदद से ही मैं भारत पहुंच पाया हूं।

लोगों की मदद करना मेरी ड्यूटी है- सोनू सूद

लोगों की मदद करना मेरी ड्यूटी है- सोनू सूद

आपको बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों तक सोनू सूद की मदद ऐसे समय में पहुंच रही है, जब भारत सरकार ने वहां से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया हुआ है और इस ऑपरेशन के तहत 4 केंद्रीय मंत्रियों की तैनाती की हुई है। भारत सरकार के इस ऑपरेशन के बीच सोनू सूद ने लोगों तक मदद पहुंचाना शुरू कर दिया है और अब लोग सोशल मीडिया पर सोनू का आभार जता रहे हैं। इस बीच सोनू सूद ने एक ट्वीट कर कहा है कि यह मेरी ड्यूटी है और मुझे खुशी होती है कि मैं अपने काम को करने में सक्षम हूं, सभी के इस समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

सोनू सूद ने भारत सरकार का जताया आभार

सोनू सूद ने भारत सरकार का जताया आभार

एक अन्य ट्वीट में सोनू सूद ने कहा है, "यूक्रेन में फंसे हमारे छात्रों के लिए यह समय बहुत कठिन है और यहां तक कि मेरे लिए भी यह अभी तक का सबसे कठिन काम है। सौभाग्य से हम कई छात्रों को सुरक्षित अपने देश वापस ले आए हैं और यह सब हो पाया है भारत सरकार के सपोर्ट से। जय हिंद जय भारत'

ये भी पढ़ें: नवीन के शव को लेकर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा-डेड बॉडी की जगह फ्लाइट में आ सकते हैं 8 लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+