Sonu Sood: पिता ने मांगी बेटी के लिए सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर बोले- अब स्कूल से नहीं आएगा कॉल
मुंबई, 24 मार्च: कोरोना काल में दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी कामगार और फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करने वाले सोनू सूद हर बार अपने किसी नेक काम से लोगों का दिल जीत लेते हैं। लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर औऱ यहां तक कि देश से बाहर फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेजदारी उन्होंने अपने दम पर निभाई। कोरोना पीड़ितों के लिए हॉस्पिटल से लेकर ऑक्सिजन सिलेंडर, बेड का इंतजाम करने वाले सोनू सूद के पार हर दिन मदद मांगने वालों की लाइन लगी रहती है।

सोनू से फीस भरने में मांगी मदद
वहीं एक बार फिर सोनू सूद ने मानवता दिखाते हुए एक जरूरमंद की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इस बार सोनू सूद ने एक छात्रा की फीस भरकर उसकी मदद की है। ट्विटर पर नसीर खान नामक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था। जिसमें उस शख्स ने सोनू सूद से अपनी बेटी की स्कूल फीस भरने में मदद करने के लिए गुहार लगाई थी। सोनू सूद ने अब उस बच्ची की स्कूल फीस भरने में मदद की है।
जरूरतमंद ने सोनू को बताया बड़ा भाई
निसार खान नाम के इस शख्स ने सोनू सूद को टैग कर ट्वीट करते हुए लिखा कि, सोनू सूद सर जब भी कोई परेशानी आती है तो हमें आप ही याद आते हैं। बड़े भाई, हम आपसे ही मदद की गुजारिश कर रहे हैं। आप हमारी बच्ची की फीस में मदद के लिए आप हमारी आखिरी उम्मीद हैं। उसके स्कूल से बहुत सारा कॉल आ रहा है, बहुत परेशान हूं भाई, पैसे की बहुत किल्लत है, मदद कर दो।'

सोनू ने दिया दिल जीतने वाला जवाब
सोनू सूद ने इस ट्वीट पर अपना जवाब भी दिया, जो फैन्स के दिलों को एक बार फिर छू रहा है। सोनू सूद ने लिखा है, 'अब स्कूल से कॉल नहीं आएगा।' इसी के साथ इस ट्वीट को उन्होंने अपने चैरिटी फाउंडेशन को टैग भी किया है। सोनू के फैंस उनके इस कदम के लिए कमेंट सेक्शन में धन्यवाद कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं जब सोनू सूद ने किसी छात्र की फीस भरकर मदद की है। वह पहले भी कई लोगों की फीस भर चुके हैं।

सोनू ने यूक्रेन से भी छात्रों को निकाला था
हाल में सोनू सूद ने यूक्रेन में फंसे कई भारतीय छात्रों को बचाया और उन्हें सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाया था। सोनू ने ट्वीट में लिखा, 'यूक्रेन में हमारे छात्रों के लिए कठिन समय और शायद अब तक का मेरा सबसे कठिन कार्य। सौभाग्य से हम कई छात्रों को सीमा पार करके सुरक्षित क्षेत्र में जाने में मदद करने में सफल रहे। आइए कोशिश करते रहें। उन्हें हमारी जरूरत है।आपकी सहायता के लिए @eoiromania🇮🇳 ndIndiaInPoland @meaindia धन्यवाद।'












Click it and Unblock the Notifications