सड़क पर हादसे के शिकार व्यक्ति को खुद सोनू सूद ने गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
मुंबई, 09 फरवरी। फिल्म अभिनेता सोनू सूद किसी भी समय लोगों की मदद के लिए उपलब्ध रहते हैं। जिस तरह से वह लोगों की मदद कर रहे हैं उसकी वजह से अक्सर वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कोरोना काल में सोनू सूद ने कई लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया। उन्होंने मजदूरों, छात्रों को उनके घर पहुंचाने में मदद की। ट्विटर पर अनजान व्यक्ति जब सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते हैं तो सोनू सूद खुद उनकी मदद के लिए आगे आते हैं और हर संभव उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं। एक बार फिर से सोनू सूद ने एक व्यक्ति की जान बचाकर लोगों के सामने मिसाल पेश की है।

मोगा शहर में हुआ सड़क हादसा
दरअसल पंजाब के मोगा शहर में कोटकपूरा बाईपास के पास एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की कार हादसे का शिकार हो गई। इसी दौरान सोनू सूद वहां से गुजर रहे थे। जब उन्होंने हादसे को देखा तो वह व्यक्ति की मदद करने के लिए पहुंच गए। खुद सोनू सूद ने दो गाड़ियों में हुए एक्सिडेंट के बाद कार के भीतर फंसे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां व्यक्ति को समय रहते इलाज मिल पाया।

खुद गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात की है। यह घटना मोगा के कोटकपूरा बाईपास की है, जहां पर दो गाड़ियों का एक्सिडेंट हो गया था। सोनू सूद ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ घायल व्यक्ति को कार से निकालकर उसे अनपी गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज करवाया। फिलहाल घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज मिल रहा है।
Recommended Video

हर संभव मदद की कोशिश
जिस तरह से सोनू सूद ने घायल व्यक्ति की सड़क चलते मदद की उसके बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है। अहम बात है कि सोनू सूद की समय रहते इस व्यक्ति की मदद के चलते जान बच गई और उसे सही इलाज मिल गया। गौर करने वाली बात है कि सोनू सूद देशभर में लोगों की सोशल मीडिया के जरिए मदद करते हैं। उनकी एक टीम लोगों की शिकायतों को उनतक पहुंचाती है और इसके बाद सोनू सूद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications