सोनू सूद की बहन हार गईं चुनाव, पंजाब में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थीं, जानिए कितने वोट मिले?
मोगा। पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद की हार हो गई है। मोगा सीट पर आम आदमी पार्टी(आप) की डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने जीत दर्ज की है। मालविका बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन हैं, जिन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर इस साल विधानसभा चुनाव लड़ा।

मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद की हार
सोनू सूद ने अपनी बहन को जिताने के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। वह मुंबई से पंजाब आए थे। हालांकि, मालविका सूद जीत नहीं पाईं। आज चुनाव परिणाम में मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके अलावा इस सीट पर मक्खन बरजिंदर सिंह (शिअद) की भी हार हुई है।

अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं मालविका सूद
मालविका सूद सोनू सूद की छोटी बहन हैं। वह 38 साल की हैं। बताया जाता है कि, मालविका सूद मोगा शहर में काफी समय से सामाजिक कार्य कर रही थीं। मालविका मोगा कंप्यूटर इंजीनियर भी हैं और अपना कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं। उनके पति का नाम गौतम सच्चर है।

संवाददाता ने बताया कि, उन्हें 25279 वोट मिले हैं। वह 4490 वोट से हारी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की डॉ अमनदीप कौर को 44814 वोट मिले। वह जीती हैं। इसके अलावा, अकाली दल के बरजिंदर सिंह मखन बराड़ 20926 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications