रणबीर की भारी भरकम बजट वाली 'रामायण' से डर गए शाहरुख खान, झटपट बदल डाली 'किंग' की रिलीज डेट
King Release Date: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शाहरुख की हर नई फिल्म अपने आप में एक बड़ा इवेंट मानी जाती है और यही वजह है कि 'किंग' की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब इस फिल्म की संभावित रिलीज टाइमलाइन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहरुख खान के साथ 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिलीज डेट को लेकर एक इशारा किया था, जिसके बाद चर्चाएं और तेज हो गईं। अब इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'किंग' को साल 2026 के क्रिसमस पर रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है।
'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद फिल्म को या तो 4 दिसंबर 2026 या फिर 25 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में उतारने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, क्रिसमस वीकेंड को सबसे मजबूत विकल्प माना जा रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि निर्माता नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' से सीधा बॉक्स ऑफिस टकराव नहीं चाहते।
दरअसल, 'किंग' और 'रामायण' दोनों ही ऐसी फिल्में हैं जिनसे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि दोनों फिल्मों को पर्याप्त स्पेस मिले और दर्शकों का ध्यान बंटे नहीं। इसी रणनीति के तहत क्रिसमस का समय 'किंग' के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।
एक और अहम बात यह है कि क्रिसमस 2026 के आसपास फिलहाल किसी बड़ी हिंदी फिल्म की रिलीज तय नहीं है। इसके अलावा, उस समय तक ज्यादातर बड़ी हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज हो चुकी होंगी, जिससे 'किंग' को बॉक्स ऑफिस पर लंबा और मजबूत रन मिल सकता है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते मेकर्स इस पर मुहर लगा सकते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे और खास बनाती है। शाहरुख खान के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अरशद वारसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। ऐसे में 'किंग' न सिर्फ 2026 की, बल्कि शाहरुख खान के करियर की भी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने की पूरी तैयारी में है।
-
Ramayana Teaser: रणबीर के रूप में साक्षात उतरे राम! कैसा है रावण का लुक? टीजर में लोगों ने पकड़ ली ये गलती -
Ramayana: राम के अवतार में कौन है 'बेस्ट'? सोशल मीडिया पर यूजर्स को आई अरुण गोविल की याद, मेकर्स की बढ़ी टेंशन -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications