Ramayana: राम के अवतार में कौन है 'बेस्ट'? सोशल मीडिया पर यूजर्स को आई अरुण गोविल की याद, मेकर्स की बढ़ी टेंशन
Ramayana Movie Social Media Reaction: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर के 'प्रभु श्री राम' के अवतार की भव्यता की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स को 80 के दशक के 'राम' यानी अरुण गोविल की याद सताने लगी है। एक्स (Twitter) से लेकर इंस्टाग्राम तक, सिर्फ एक ही तुलना हो रही है- क्या रणबीर, अरुण गोविल वाले उस 'दिव्य आभा' (Aura) को छू पाएंगे?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट्स में फैंस का कहना है कि रणबीर कपूर ने अपने लुक के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन अरुण गोविल ने जो मानक स्थापित किए थे, वे आज भी 'अछूते' (Untouched) हैं। एक यूजर ने लिखा, 'परदे पर राम भगवान के रूप में अरुण गोविल की जो मुस्कान थी, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।'

मेकर्स के लिए क्या है संकेत?
तुलनाओं के बीच एक बड़ा धड़ा ऐसा भी है जो रणबीर के लुक को अब तक का सबसे बेहतरीन मॉडर्न वर्जन मान रहा है। सोशल मीडिया पर एक वायरल ट्वीट में कहा गया कि रणबीर को देखकर अरुण गोविल की याद आना ही मेकर्स की 'सबसे बड़ी जीत' है। फैंस का मानना है कि रणबीर की आंखों में वही सौम्यता और शांति दिख रही है जो सालों पहले गोविल जी के चेहरे पर दिखती थी।
सोशल मीडिया पर छिड़ी 'Better' की जंग
इंटरनेट पर फोटो कोलार्ज की बाढ़ आ गई है। 'दिस वन इज गुड, बट दिस वन इज बेटर' वाले मीम्स के जरिए लोग पुरानी 'रामायण' और नई 'रामायण' की तुलना कर रहे हैं। एक अमन नामक यूजर ने लिखा, 'क्या सिर्फ मुझे ऐसा लगता है या वाकई रणबीर के चेहरे पर वो पुरानी चमक (Charm) गायब है?' रेमा नामक यूजर का कहना है कि किसी से नफरत नहीं, पर अरुण गोविल की आभा बेजोड़ है।'
Ranbir Reminded Of Arun Govil
— POSITIVE FAN (@imashishsrrk) April 1, 2026
:- Fans At Screening 💥🔥
This is HUGE WIN for Makers 👏👏 pic.twitter.com/PEUHlLF0Dn
That's an unfair comparison, people would already have a bias for Arun sir as most of us grew up watching him. https://t.co/nTrc8U8BW3
— Rimpy (@cinephile_diary) April 2, 2026
When I was at the airport, I noticed an elderly couple touching their feet and begging for an old man's blessing... it was none other than Sir Arun Govil. I think it's enough to determine which actor is most suited for the Shri Ram role in this debate. https://t.co/yFJMCYosi7
— Dank jetha (@Dank_jetha) April 2, 2026
No Matter who comes this Aura on screen as Ram bhgwan played by arun govil will always be unmatched and untouched 🛐❤️ pic.twitter.com/8mC1UEy29g
— arpitrazj (@arpitsrivastvv) April 2, 2026
कब रिलीज होगी रामायण?
नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य फिल्म मानी जा रही है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और हंस जिमर की जुगलबंदी इस महाकाव्य को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रदान करेगी। श्रीधर राघवन की लेखनी और 'प्राइम फोकस' के बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के साथ, 'रामायण: पार्ट 1' इसी साल दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी भी जोरों पर है, जिसे अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा। अब देखना यह है कि आधुनिक तकनीक और रणबीर कपूर की एक्टिंग, वाल्मीकि रामायण की उस पुरानी और पवित्र सादगी को पर्दे पर कितनी जीवंत कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications