Janhvi Kapoor: बोनी कपूर के होने वाले दामाद की जाति क्‍या है? EX CM के नाती की Caste पर मचा था बवाल

Janhvi Kapoor Boyfriend Shikhar Pahariya caste: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिलेशन लंबे समय से चर्चा में रहा है। वहीं जाह्नवी कपूर शिखर को लेकर अपने जज्बात जाहिर करने से नहीं चूकतीं। हाल ही में एक्‍ट्रेस की एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में जान्हवी ने नाइट सूट पर लिखा है "अगर मैं खो जाऊ तो प्‍लीज मुझे शिखर पहाडि़या को लौटा दें।

जिसे देखकर फैंस जहां इसे बेहद क्यूट बता रहे हैं, वहीं दावा किया जा रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी और शिखर दोनों ने कभी औपचारिक रूप से अपने रिश्ते का ऐलान नहीं किया, लेकिन कई मौकों पर उनके इशारों ने फैंस को उनके रिश्ते की सच्चाई का एहसास कराया। अब ज‍ब जान्‍हवी ने अपने नाइट सूट पर ये प्‍यारा सा मैसेज लिखा तो यूजर्स दोनों की शादी की डेट जानने को बेताब हैं। इसके साथ ही लोग लाइफ पार्टनर शिखर पहाड़िया के प्रोफेशन, फैमिली और यहां तक कि उनकी धर्म और जाति भी सर्च कर हैं।

Janhvi Kapoor

हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब जान्‍हवी ने खुल्‍लम-खुल्‍ला शिखर पर प्‍यार बरसाया है। एक बार तो 'शिखू' नाम वाला नेकलेस तक जान्‍हवी पहने नजर आई थीं। एक्‍ट्रेस एक बार ये शिखर के साथ वह खुद को बेहद सुरक्षित महसूस करती हैं। उनके अनुसार, शिखर ऐसे इंसान हैं जिनके सामने वह बिना किसी डर या झिझक के अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकती हैं। यही वजह है कि वह उन्हें अपनी 'सेफ स्पेस'मानती हैं।

Janhvi Kapoor

15 साल की उम्र से जान्‍ह्वी और शिखर हैं दोस्‍त

हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्‍हवी ने शिखर को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया था। शिखर की दोस्‍ती तब से है जब वो 15-16 साल की थीं। उन्‍होंने ये भी कहा था कि, दोनों ने एक-दूसरे के सपनों को न सिर्फ समझा बल्कि उन्हें पूरा करने में भी साथ दिया। हमारा रिश्‍ता इतना मजबूत हो गया है कि दोनों एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बन गए।

बोनी कपूर भी शिखर को पसंद करते हैं

वहीं, जाह्नवी के पापा फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी शिखर को पसंद करते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि शिखर उनके परिवार के बेहद करीब हैं और कठिन समय में भी उन्होंने परिवार का साथ नहीं छोड़ा।

कौन है शिखर पहाड़िया

3 अप्रैल 1997 को मुंबई में जन्‍में शिखर एक बिजनेसमैन और पोलो खिलाड़ी हैंबेसिलियस इंटरनेशनल वीरा फाउंडेशन इंडियाविन गेमिंग कंपनियां हैं। शिखर महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। शिखर की मां का नाम स्‍मृति शिंदे और पापा संजय पहाड़िया हैं। शेखर के भाई वीर बाॅलीवुड हीरो है।

शिखर के माता-पिता क्‍या कहते हैं?

शिखर के पिता संजय मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और मां स्‍मृति शिंदे मीडिया एंटरप्रेन्‍योर ओर सोबो फिल्‍मस की कोफाउंडर हैं।

शिखर पहाड़िया की जाति क्‍या है?

जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया मुंबई के एक संपन्न बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं,। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'पहाड़िया' सरनेम मुख्य रूप से जैन (खंडेलवाल) या कुछ राजस्‍थान उत्तर भारतीय मारवाड़ी और व्‍यवसाय करने वाले समुदायों में यूज होता है।

वहीं शिखर स्मृति शिंदे और नाना सुशील कुमार शिंदे (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री) की तरफ से वे महाराष्ट्र के सोलापुर के मराठी परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिंदे पारंपरिक 'ढोर' (Dhor) समुदाय जो ओबीसी कैटेगरी में से बताए जाते है। हालांकि शिखर की जाति को लेकर वनइंडिया ये दावा या ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

"लेकिन तू तो दलित है", हुए थे ट्रोल

मार्च 2025 में शेखर अपनी जाति को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे। दरअसल, दिवाली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की थी उनके पालतू डॉग और जाह्नवी कपूर भी नजर आई थीं। तब इस पोस्‍ट पर एक यूजर ने लिखा जातिसूचक कमेंट करते हुए लिखा था "लेकिन तू तो दलित है।"

शिखर ने यूजर को दिया था करारा जवाब

इस आपत्तिजनक कमेंट पर चुप रहने के बजाय शिखर ने स्क्रीनशॉट शेयर किया और कहा, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2025 में भी कुछ लोग ऐसी संकीर्ण और पिछड़ी मानसिकता रखते हैं....उन्होंने यूजर को नसीहत देते हुए कहा कि नफरत और अज्ञानता फैलाने के बजाय लोगों को खुद को शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आज के समय में वास्तव में 'अछूत' कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि ऐसी भेदभावपूर्ण सोच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+