कौन है CJP का वायरल चेहरा उज्ज्वल सिंह, जो भारत छोड़ विदेश में बसना चाहता है, सोशल मीडिया पर हो रही फजीहत!
Ujjwal Singh CJP Star Campaigner: NEET पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच आंदोलन से जुड़े कई चेहरे अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। इनमें 19 वर्षीय उज्जवल सिंह का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।
ट्रांसजेंडर कम्युनिटी से होने की वजह से उन्हें तरह-तरह के ट्रोंलिंग का सामना करना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा था कि अगर भविष्य में उनके पास पर्याप्त पैसा होगा तो वह भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में रहना पसंद करेंगे। इस बयान ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

कौन हैं उज्जवल सिंह?
उज्जवल सिंह 19 वर्षीय छात्र और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं, जो हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़ने के बाद चर्चा में आए हैं। वह गाजियाबाद, यूपी के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर मौजुद वीडियो के अनुसार उज्जवल ने इसी साल 12वीं की परिक्षा दी थी और अच्छे नंबर से (96%) पास हुए हैं।
उज्जवल NEET पेपर लीक, परीक्षा गड़बड़ियों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में वह पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों और प्रवक्ताओं में शामिल रहे। आंदोलन के दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे उनकी पहचान तेजी से बढ़ी। हालांकि बाद में उनके कुछ बयानों, पहनावे और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ। इसके बावजूद उज्जवल लगातार छात्रों, परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान उज्जवल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में वह भारत की मौजूदा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास पर्याप्त संसाधन होंगे तो वह भविष्य में विदेश में बसना पसंद करेंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनके बयान को देश छोड़ने की इच्छा से जोड़कर देखा।
ये भी पढ़ें: धरना, नारेबाजी और चौके-छक्के! जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों का अनोखा अंदाज, अभिजीत दिपके का वीडियो वायरल
कैसे शुरू हुई देश छोड़ने की बात?
अभिजीत दीपके के विदेश में रहने को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उज्जवल ने कहा कि देश के कई मंत्री और प्रभावशाली लोग भी अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजते हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में शिक्षा और रोजगार की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, इसलिए कई युवा बेहतर अवसरों की तलाश में बाहर जाना चाहते हैं।
उज्जवल ने बातचीत के दौरान कहा कि देश के कई बड़े नेता और मंत्री अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ने भेजते हैं। उनके मुताबिक, बेहतर शिक्षा और अवसरों की तलाश में विदेश जाना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र विदेश में पढ़ाई करने जाते हैं तो इसे अलग नजरिए से देखा जाता है, जबकि प्रभावशाली लोगों के परिवारों के मामले में ऐसे सवाल कम उठते हैं।
इसी दौरान उज्जवल ने कहा कि उन्हें यहां की व्यवस्था पसंद नहीं है और अगर भविष्य में उनके पास पर्याप्त पैसा होगा तो वह भी देश छोड़कर विदेश में बसना पसंद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी नाराजगी भारत से नहीं, बल्कि शिक्षा घोटालों, नौकरी की कमी और अन्य समस्याओं से है।
टी-शर्ट और पहचान को लेकर हुई ट्रोलिंग
CJP के प्रदर्शनों के दौरान उज्जवल सिंह सोशल मीडिया पर उस समय चर्चा में आ गए जब उनकी टी-शर्ट पर लिखे कुछ संदेशों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे। इसके बाद कई लोगों ने उनके पहनावे, बोलने के तरीके, जेंडर एक्सप्रेशन और सेक्सुएलिटी को लेकर टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बड़ी संख्या में मीम्स और पोस्ट शेयर किए गए। कई यूजर्स ने आंदोलन के मुद्दों की बजाय उनकी निजी पहचान को बहस का विषय बना दिया। यही वजह रही कि कुछ ही दिनों में उज्जवल समर्थकों और आलोचकों के बीच चर्चा का बड़ा चेहरा बन गए।
ये भी पढ़ें: 'परीक्षा से ज्यादा पहचान जरूरी', NEET Re Exam में बुर्का पर बवाल, एग्जाम सेंटर से कुलसुम बानो का वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications