ऋषभ पंत 27 से 15 करोड़ पर आए तो डेविड वॉर्नर ने लिए मजे, खुलकर उड़ाया दिल्ली कैपिटल्स के मालिक का मजाक

David Warner: आईपीएल 2027 से पहले दो टीमों के बीच एक बड़ा प्लेयर ट्रेड देखने को मिला है, ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ट्रेड होकर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स (DC) में लौट आए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पंत की सैलरी पिछले सीजन में 27 करोड़ रुपये थी, अब घटकर 15 करोड़ रुपये रह गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेड के जरिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। पंत के बदले में कुलदीप यादव को लखनऊ में भेजा गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पंत का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि वह और किरण कुमार गांधी दोनों पंत की घर वापसी से बेहद खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि वह दिल्ली में फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव को पिछले पांच वर्षों की सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

David Warner

डेविड वॉर्नर ने बनाया मजाक

इसी पोस्ट पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। पहले उन्होंने हंसने वाली कई इमोजी पोस्ट कीं। इसके बाद एक और कमेंट में लिखा कि ऐसा होना तय था। कभी-कभी नीलामी हाथ से निकल जाती है। यदि किसी खिलाड़ी का फॉर्म गिर जाए और एक मालिक उसे छोड़ना चाहे, जबकि दूसरा उसे रखना चाहता हो लेकिन ज्यादा बोली नहीं लगा पाए, तो खिलाड़ी को सही समय का इंतजार करना चाहिए।

वॉर्नर की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कई फैंस ने इसे ऋषभ पंत की महंगी कीमत से कम फीस पर दिल्ली वापसी से जोड़कर देखा, जबकि कुछ लोगों ने इसे लखनऊ सुपर जायंट्स के फैसले पर तंज माना। वॉर्नर का यह मजाक क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 साल में खर्च हुए 54 करोड़

गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर खुद भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं, उनके अनुसार कई बार नीलामी में ज्यादा बोली लग जाती है और टीम मालिक उस प्लेयर को खरीद नहीं पाते। ऋषभ पंत की फॉर्म बेहद खराब रही है, इस वजह से उनको लखनऊ ने छोड़ दिया। दो साल तक कप्तान बनाकर रखने के बाद लखनऊ ने पंत से तौबा कर ली, इन दो वर्षों में 54 करोड़ रुपये फ्रेंचाइजी ने खर्च किए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

ऋषभ पंत को किया गया दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, 27 से घटकर 15 करोड़ हो गई सैलरी
ऋषभ पंत को किया गया दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, 27 से घटकर 15 करोड़ हो गई सैलरी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+