'दुनिया जीने नहीं दे रही',मशहूर हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary का छलका दर्द, क्‍यों हुईं परेशान? VIDEO

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary: हरियाणा की फेमस डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के कारण चर्चा में है। इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ तीखी बहस करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इन्‍हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ट्रोलिंग से परेशान होकर डिंपल ने अपना भावुक वीडियो जारी किया है।

'मन कर रहा मैं आत्‍महत्‍या कर लूं'

डिंपल चौधरी ने अपना नया वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स से हाथ जोड़कर अपील की है। उन्होंने खुलासा किया कि इस विवाद और लगातार हो रही ट्रोलिंग ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है। डिंपल का कहना कहा, दुनिया मुझे जीने नहीं दे रही है, मेरे मन में आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं। इस बयान ने सेलिब्रिटी प्राइवेसी और साइबर बुलिंग पर नई बहस छेड़ दी है।

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary

झगड़ा आखिर शुरू कहां से हुआ?

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के कमर्शियल बेल्ट (बीटा-2 थाना क्षेत्र) में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक वीडियो वायरल हुथा। जिसमें वह कुछ युवकों के साथ गाली-गलौज और तीखी बहस करती नजर आ रही हैं।युवकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश की थी, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया और मामला बहस से लेकर गाली-गलौज तक पहुंच गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को शांत कराया गया और किसी ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई।

डिंपल ने बयां की सच्‍चाई, क्‍यों देने पड़ी गाली

हालिया वीडियो में डिंपल ने बताया वहां कुछ लड़कों ने उनसे जबरन फोटो खिंचवाने की कोशिश की। वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही थीं, इसलिए उन्होंने फोटो देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर माहौल बिगड़ गया और बहस शुरू हो गई।

डिपंल बोलीं मैं अपने फैंस की इज्‍जत करती हूं लेकिन..

डिंपल का कहना है कि वह अपने फैंस की इज्जत करती हैं और अक्सर लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाती हैं, लेकिन हर बार और हर स्थिति में ऐसा करना जरूरी नहीं होता। खासकर जब वह अपने परिवार के साथ हों, तब उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए। उनका सवाल भी यही है कि क्या एक कलाकार होने का मतलब यह है कि उसे अपनी निजी जिंदगी जीने का हक ही न मिले?

वीडियो हुआ वायरल, यूसर्ज करने लगे ट्रोल

जिस वीडियो के आधार पर पूरा विवाद बना, उसमें सिर्फ एक हिस्सा सामने आया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने डिंपल के गुस्से वाले पल को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद लोग बिना पूरी कहानी जाने उन्हें घमंडी और बदतमीज कहने लगे। इसी एकतरफा नजरिए ने मामले को और बढ़ा दिया और ट्रोलिंग शुरू हो गई।

कौन हैं डिंपल चौधरी?

डिंपल चौधरी एक हरियाणवी स्टेज डांसर और परफॉर्मर हैं जो यूपी, हरियाणा और राजस्थान में स्‍टेज शो करती हैं। 2018 से डांस परफॉर्मेंस कर रही हैं और आर्थिक परिस्थितियों के कारण इस क्षेत्र में आई थीं।

स्‍टेज शो में गलत हरकर करने युवक को जड़ दिया था थप्‍पड़

एक स्टेज शो के दौरान युवक के टच करने के बाद डिंपल जमकर चर्चा में आई थीं। एक युवक के पीछे से पकड़ने पर डिंपल ने मंच पर ही थप्‍पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस और वायरल क्लिप्स अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती रहती हैं।

Father's Day: एक पिता जिन्‍होंने मॉडल बेटी को बना दिया IAS, दिल जीत लेगी Aishwarya Sheoran की सफलता की कहानी
Father's Day: एक पिता जिन्‍होंने मॉडल बेटी को बना दिया IAS, दिल जीत लेगी Aishwarya Sheoran की सफलता की कहानी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+