Rohit Sharma: रोहित शर्मा को मिली पद्म श्री सम्मान, राष्ट्रपति भवन में पत्नी रितिका भी रहीं मौजूद

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा के सुनहरे करियर में एक और बेहद गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। खेल जगत में उनके अभूतपूर्व और ऐतिहासिक योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा है।

नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में आयोजित एक बेहद गरिमामयी और विशेष नागरिक सम्मान समारोह के दौरान यह पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से रोहित शर्मा को इस प्रतिष्ठित सम्मान का मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके खेल और नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की।

Rohit Sharma

राष्ट्रपति भवन में पत्नी रीतिका सजदेह संग पहुंचे कप्तान

इस ऐतिहासिक और गौरवमयी पल का गवाह बनने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रीतिका सजदेह के साथ राष्ट्रपति भवन के विशेष समारोह में शामिल होने पहुँचे थे। इस दौरान रोहित शर्मा काले रंग के सूट में नजर आए, जबकि उनके चेहरे पर इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने का गौरव साफ दिखाई दे रहा था।

राष्ट्रपति के समक्ष अवॉर्ड लेने के लिए जाते समय रोहित शर्मा के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती थी। पीएम नरेंद्र मोदी के पास जाकर उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, इसके बाद वह आगे बढे। अवॉर्ड मिलने के बाद पूरा भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

टी20 वर्ल्ड कप जीत और बेमिसाल कप्तानी का मिला बड़ा इनाम

रोहित शर्मा को यह बड़ा सम्मान उनके करीब दो दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर, उनकी असाधारण बल्लेबाजी और विशेष रूप से उनकी शानदार कप्तानी के लिए दिया गया है। उनकी अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है।

विशेष रूप से पिछले साल भारत को टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाने और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल दिलाने के लिए उनको सम्मानित किया गया है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में भी फाइनल तक अक सफर तय किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+