Ketan Agarwal Case: 'सिया ने हमारे बेटे को मार डाला', फूटा मां-बाप का गुस्सा, परवरिश पर उठाए सवाल, Video

Ketan Agarwal Case: पुणे में इंदौर के सोनम रघुवंशी मर्डर केस जैसी वारदात सामने आई है, जिसने न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया तक पर हलचल पैदा कर दी है, आपको बता दें कि 18 जून को केतन अग्रवाल का शव लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में मिला था, शुरुआती जांच में ये कहा गया था कि 'केतन पहाड़ी पर सेल्फी किल्क कर रहा था और उसी दौरान उसका पैर फिसला और वो खाई में जा गिरा।'

लेकिन अब पुलिसिया जांच में पाया गया कि जिसे हादसा कहा जा रहा है, वो एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई हत्या है, जिसे कि अंजाम दिया उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने।,पुलिस का दावा है कि 'इन दोनों ने मिलकर ही केतन को लोहागढ़ किले की ऊंची पहाड़ी से नीचे धकेला था', फिलहाल चेतन और सिया दोनों इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Ketan Agarwal Case

'सिया को फांसी की सजा दो', केतन की मां का फूटा गुस्सा

इस सच के सामने आने के बाद केतन के मां-बाप का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। उसकी मां ने रोते हुए कहा कि 'मेरा बेटा अब नहीं रहा, उसके लिए सिया और उसका बॉयफ्रेंड पूरी तरह ज़िम्मेदार हैं। मेरे बेटा का क्या कसूर था, उसने (सिया ने) मुझे धोखा दिया झूठ बोला, कुछ भी संदिग्ध नहीं था; हमें जरा भी शक नहीं हुआ, मैं उससे कई बार मिली थी, हम अक्सर साथ में शॉपिंग और डिनर के लिए जाते थे, फिर भी कभी यह ख्याल नहीं आया कि वह ऐसी इंसान हो सकती है, मैं इस घटना में शामिल लोगों के लिए मौत की सजा की मांग करती हूं , उसने मेरे बेटे को खा लिया, उसे फांसी दो।'

'लोहागढ़ की पहाड़ी से मेरे बेटे को नीचे खाई में फेंक दिया'

तो वहीं केतन के पिता ने कहा कि 'सिया गोयल और केतन अग्रवाल की सगाई फरवरी में हुई थी, वे 6 तारीख को बाली जा रहे थे, चार लोग एक साथ बाली जा रहे थे, लेकिन सिर्फ़ केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया। इस वजह से वह जा नहीं पाए और उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा,चेतन चौधरी दो-पहिया वाहन से लोहागढ़ किले पर पहुंचे,वो दोनों (चेतन चौधरी और सिया गोयल) एक साथ ऊपर गए, केतन विशाल अग्रवाल पर किसी चीज़ से हमला किया और उन्हें ऊपर से नीचे फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीण SP, संदीप सिंह गिल ने बहुत अच्छा सहयोग दिया।उन्होंने तुरंत हमें जानकारी दी और दोनों लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। चेतन चौधरी को कल रात गिरफ़्तार किया गया और सिया को आज सुबह गिरफ़्तार किया गया।'

Ketan Agarwal Case

'वो इतनी क्रूर, परवरिश खराब, उसने मेरे बेटे को मार डाला'

'अगर वह शादी नहीं करना चाहती थी, तो वह बस मना कर सकती थी,हम तुरंत शादी रद्द कर देते। उसने इतना बड़ा और खतरनाक कदम उठाने का फ़ैसला क्यों किया? उस सोच कैसी है? उस सोच इतनी क्रूर है कि उसने मेरे बेटे की जान ले ली, समाज को ऐसी क्रूर सोच पर ध्यान देने की ज़रूरत है। यह सोच कहां से आती है, उनके परिवार से, उनकी परवरिश से? सरकार से मेरी बस यही अपील है कि इस मामले की सुनवाई हर हाल में तेज़ी से हो, आरोपियों को जल्द से जल्द सज़ा मिले, .उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए ताकि सभी को एक साफ़ संदेश जाए।'

नवंबर में थी केतन-सिया की शादी

केतन अग्रवाल पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और परिवार के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे तो वहीं सिया पुणे के एक बड़े मसाला व्यापारी की बेटी है। फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी उदयपुर के राजस्थान पैलेस में होने वाली थी। ये एक शाही शादी की तरह थी, जिसके लिए चार्टर्ड प्लेन बुक किए गए थे, शादी में दोनों के परिवार वाले करीब ₹17 करोड़ खर्च करने वाले थे।

लग्जरी रिसॉर्ट में 40 कमरे बुक कराए थे

केतन और सिया शादी से पहले ही मिलने जुलने लगे थे और केतन ने ही सिया के बर्थडे के लिए महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में 40 कमरे बुक कराए थे और प्रीबर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वो सिया-चेतन के साथ 18 जून को लोहागढ़ किले पर गया था, जहां वो सुबह 10.30 बजे के आस-पास खाई में गिर गया।

'फोटो किल्क करते वक्त केतन का पैर फिसल गया', सिया का बयान

सिया ने पुलिस को बताया कि फोटो किल्क करते वक्त केतन का पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गया। पुलिस ने उसकी डेड बॉडी बरामद कर ली थी लेकिन पुलिसिया जांच में सिया बार-बार बयान बदल रही थी जिसकी वजह से पुलिस को शक हुआ और उसके बाद तप्तीश करने पर सिया और चेतन की प्रेम कहानी और मर्डर का काला सच सामने आया,आपको बता दें कि पुणे के कोंढवा निवासी चेतन चौधरी के साथ सिया रिलेशनशिप में थीं और वो केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।

SP संदीप सिंह गिल ने क्या कहा?

पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने कहा कि, '18 जून, 2026 को सगाई कर चुके एक जोड़े, सिया गोयल और केतन अग्रवाल ने लोहागढ़ किले का दौरा किया। सिया गोयल ने फ़ोन करके बताया कि केतन अग्रवाल किले से फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई... बाद में पूछताछ और रिश्तेदारों व दोस्तों से मिली जानकारी से शक पैदा हुआ; ऐसा हादसा अचानक हो जाना मुमकिन नहीं लग रहा था, खासकर इसलिए क्योंकि केतन एक अनुभवी ट्रेकर थे। परिवार ने शक जताया और इन्हीं शक के आधार पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। गुप्त सूत्रों, गवाहों के बयानों और तकनीकी सबूतों से पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम का एक दोस्त था। वे दोनों लगभग एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने इस साज़िश को अंजाम दिया; लोहागढ़ किले में उन्होंने केतन अग्रवाल को धक्का दे दिया, जिससे गिरकर उनकी मौत हो गई। इसके बाद लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने उनके ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है; पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।'

यह पढ़ें:Shiv Sena Row: 'प्रेग्नेंट एकनाथ शिंदे ने 6 गद्दारों को दिया जन्म', संजय राउत को किसने बोला- गटरछाप आदमी?
यह पढ़ें:Shiv Sena Row: 'प्रेग्नेंट एकनाथ शिंदे ने 6 गद्दारों को दिया जन्म', संजय राउत को किसने बोला- गटरछाप आदमी?
यह पढ़ें:Lucknow Fire Tragedy: SIT गठित, कौन हैं जांच की कमान संभालने वाले अमृत अभिजात और प्रवीण कुमार?
यह पढ़ें:Lucknow Fire Tragedy: SIT गठित, कौन हैं जांच की कमान संभालने वाले अमृत अभिजात और प्रवीण कुमार?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+