'मैं मरते-मरते बची..बंद कमरे में पीटते थे', Akshara Singh ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप
Akshara singh Pawan Singh Relationship: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) काफी लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे।
इनके इस रिश्ते का अंत एक बुरे मोड़ पर हुआ था, जिसके बाद ये पावर कपल कभी एक साथ नजर नहीं आया। रिश्ता खत्म होने के बाद अक्षरा सिंह ने अपने एक्स यानी पवन सिंह पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत तमाम आरोप लगे थे।

Akshara Singh का कर दिया था बायकॉट
आजतक की खबर के मुताबिक, इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह को बायकॉट कर दिया गया था। हालांकि, अक्षरा ने इस पूरे इंसीडेंट पर बात की थी और बताया था कि कैसे पवन उन्हें प्रताड़ित करते थे। अक्षरा ने कहा था मैं उनकी रखैल बनकर नहीं रह सकती थी।
बंद कमरे में पीटते थे पवन सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट के आरोप लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा ने कहा कि पवन सिंह उनपर हाथ उठाते थे। बहुत बार उन्हें मारापीटा गया। अक्षरा ने आगे बताया कि एक बार तो मैं मरते-मरते बची थी। पवन कमरे में बंद करके पीटते थे।
ये भी पढ़ें:- सलमान-शाहरुख के बाद अब निशाने पर अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे गए 50 लाख
उस वक्त को याद कर आज भी कांप उठती हूं
अक्षरा सिंह ने कहा वो बहुत बुरा दौरा था। आज भी जब उसे वक्त को याद करती हूं या फिर वो जहन में आ जाता है तो मैं कांप उठती हूं। अक्षरा ने बताया कि कई बार तो बिना बात के भी माफी मांगनी पड़ती थी। क्योंकि, माफी मांगने से ईगो सैटिस्फाइड होता है।
पैर पर गिरकर मांगनी पड़ती थी माफी
खबर के मुताबिक, अक्षरा सिंह ने कहा कि माफी नॉर्मल तरीके से नहीं बल्कि, पैर पर पूरा गिरकर माफी मांगो, कान पकड़ कर सॉरी बोलो- हमसे अब ये गलती फिर से नहीं होगी। तो मैं कान पकड़कर मांफी मांगती थी। कहती थी हां मुझसे गलती नहीं होगी, आज के बाद नहीं होगी..माफ कर दीजिए।
नहीं रह सकती थी रखैल बनकर
अक्षरा सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट पर ऐसा क्यों किया, दूसरी सीट पर क्यों बैठी? ये गलतियां होती थी। इतना ही नहीं, अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं उनकी (पवन सिंह) रखैल बनकर नहीं रह सकती थी। पूरा कांड होने के बाद मेरे पिता ने मुझे बुलाकर कहा कि तुम्हें नशा करना है...कर लो।
ये भी पढ़ें:- करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अक्षरा सिंह, कमाई जानकर उड़ेंगे होश, जानें कितना है पैसा
डिप्रेशन में चली गई थी अक्षरा सिंह
अक्षरा बताती है कि उनके पिता ने कहा था कि जो करना है कर लो, क्योंकि मैं आज के बाद ऐसा कुछ नहीं देखना चाहता हूं। इसने-उसने ये कहा तो में डिप्रेशन में चली गई थी। अब ये खत्म नहीं होगा..बहुत कुछ देखना और सुनना पड़ेगा। अगर झेल नहीं सकती तो अभी अभी अंदर रूम में जाकर फांसी लगा लो।
पिता की बात सुनकर स्ट्रॉन्ग हुई अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने कहा कि मैने अपने पिता की बात सुनी और उन्होंने जिस तरह से मुझे समझाया ना मैं उस बात को सुनकर और स्ट्रॉन्ग हो गई। मुझे मेरे परिवार से हिम्मत मिली।
ये भी पढ़ें:- अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे, राजनीति से खास कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications