'पटना की परी' बनकर अक्षरा सिंह ने मचाई ऐसी तबाही, लोगों की फटी रह गई आंखें
Akshara Singh Patna Ki Pari: भोजपुरी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने 'पटना की परी' के रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही चारों तरफ अक्षरा सिंह की चर्चा हो रही है। गाना भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
अक्षरा सिंह का गाना 'पटना की परी' रिलीज
अक्षरा सिंह का ये धमाकेदार नया गाना, सारेगामा हम भोजपुरी के साथ साथ सारे लीडिंग ओटीटी म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज हुआ है। इस गानो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह बेहतरीन एक्टिंग के साथ साथ अपनी शानदार गायकी के लिए भी काफी मशहूर हैं।

अक्षरा सिंह का गाना हो रहा है वायरल
अक्षरा सिंह ने इस गाने से अपनी अदाओं और आवाज के द्वारा सभी लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने को आज यानी 27 जुलाई 2024 को ही रिलीज किया गया है और देखते ही देखते ये सॉन्ग वायरल हो रहा है।
अक्षरा सिंह का नया अवतार
'पटना की परी' गाने में अक्षरा सिंह का नया अवतार देखने को मिला है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहे है। इस गाने के जरिए उन्होंने अपने फैंस को फिर से इम्प्रेस कर दिया है। उनकी अदाकारी और गायकी बहुत ही शानदार है जिस वजह से लोग इस गाने को बार-बार सुन और देख रहे हैं।
अक्षरा सिंह ने गाने को लेकर कही ऐसी बात
नया गाना रिलीज होने के बाद अक्षरा सिंह ने कहा है- सारेगामा हम भोजपुरी के साथ मिलकर हमने इस गाने को रिलीज किया है और मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे। मैं आप सब का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। आपकी पसंद और समर्थन ने ही मुझे नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए प्रेरित किया है।
अक्षरा सिंह ने खुद गाया है ये गाना
आपको बता दें कि 'पटना की परी' गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ संजय कादयान नजर आ रहे हैं। इसके गीतकार और संगीतकार छोटू रावत हैं। डीओपी और डायरेक्टर सोएब सिद्धिकी और कोरिओग्राफर अमित हैं। लोग गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications