सलमान-शाहरुख के बाद अब निशाने पर अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे गए 50 लाख
Akshara Singh: बीते दिनों बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई। लेकिन अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भी धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, 11 नवबंर को एक्ट्रेस को देर रात कॉल आया और 50 लाख की मांग की गई है।
बताया जा रहा है कि, अक्षरा सिंह को 11 नवंबर की रात दो बार अलग-अलग नंबर से फोन कॉल आया था। एक 12:20 बजे और दूसरा 12:21 बजे यानी एक मिनट में ही दो बार कॉल आ गया। इस कॉल में अक्षरा सिंह से 50 लाख की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा।

अक्षरा सिंह से धमकी देने वाले शख्स ने रकम देने के लिए महज दो दिन का वक्त दिया है। उसने केवल पैसे ही नहीं मांगे बल्कि कॉल में एक्ट्रेस को गाली भी दी। अब अक्षरा सिंह ने इस मामले में शिकायत दानापुर थाना में दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस मालमे में कार्रवाई करेंगे क्योंकि उनके पास लिखित शिकायत आई है।
अक्षरा सिंह को मिली धमकी मामले में पुलिस कॉल रिकॉर्डिंग चेक कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये कौन शख्स है जिसने दो अलग-अलग नंबर से कॉल किया। खैर पुलिस इस केस में हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
अक्षरा सिंह से पहले सलमान खान को कई बार लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सलमान के बाद अब शाहरुख खान को भी धमकी मिली थी। मामले में संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह से लगातार कई बड़े सितारों को धमकियां दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: 'करण-अर्जुन' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?












Click it and Unblock the Notifications