अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे, राजनीति से खास कनेक्शन
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने अक्षरा को देर रात कॉल किया था और 50 लाख रुपये की मांग की थी। ऐसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, अक्षरा सिंह को देर रात दो बार कॉल आया था। धमकी देने वाले ने एक्ट्रेस से 50 लाख की मांग की और उन्हें दो दिन का वक्त दिया। साथ ही ये भी कहा कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वह अक्षरा सिंह को जान से मार डालेगा। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अक्षरा सिंह को धमकी देने वाले शातिर की पहचान भोजपुर जिले के कतिरा निवासी कुंदन कुमार सिंह के रूप में की गई है। पटना पुलिस ने बताया कि जिस वक्त इस शख्स को गिरफ्तार किया था वह शराब के नशे में धुत था। कुंदन सिंह आदतन अपराधी है और वह पहले भी जेल जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए। बताया जा रहा है कि आरोपी को 2019 में शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार कुंदन सिंह रणवीर सेना के एक बड़े नेता का करीबी है। इसका मतलब ये है कि इस अपराधी का राजनीति से भी अच्छा कनेक्शन है। फिलहाल पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है।
अक्षरा सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें 11 नवंबर की रात दो अलग-अलग नंबर से कॉल आई थी। जिन दो नम्बर से अक्षरा को कॉल किया गया था दोनों नंबर अभियुक्त कुंदन सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि इस शख्स ने अक्षरा को धमकी क्यों दी और इसके पीछे किसकी साजिश है इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: Akshara Singh ने गाया ऐसा गाना कि बेकाबू हो गए फैंस, तोड़ी कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज












Click it and Unblock the Notifications