Akshara Singh ने तोड़ी पवन सिंह की पत्नी के आरोपों पर चुप्पी, बिन शादी प्रेग्नेंट-अबॉर्शन पर दिया करारा जवाब
Akshara Singh Pawan Singh Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच रिलेशनशिप हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है और अक्सर विवादों में घिरा रहता है। हाल ही में अक्षरा ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।
ज्योति सिंह ने अक्षरा पर आरोप लगाए थे कि पवन सिंह के शादीशुदा होने के बाद भी उनके साथ अक्षरा ने अफेयर किया। इसी के साथ दावा करते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंट हुईं और अबॉर्शन भी कराया। अब अक्षरा सिंह ने इन आरोपों पर गहरा दुख जताया और कहा कि मैंने संवेदनशीलता को देखते हुए चुप्पी साधी हुई थी।

ज्योति सिंह के सभी आरापों पर अक्षरा सिंह ने बेहद दुख जताया और कहा कि मैं चुप थी, क्योंकि एक लड़की की बात है, तब भी जब शादी हो रही थी और आज भी जब सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब जवाब देना पड़ेगा।
ज्योति ने मांगी थी अक्षरा से मदद
अक्षरा ने बताया कि पवन के साथ तलाक की कार्यवाही के दौरान ज्योति ने एक बार उनसे मदद मांगी थी। अक्षरा ने बताया, "ज्योति ने मुझे फोन किया और पूछा कि क्या तुम हमारे लिए गवाही दोगी? मुझे उससे बहुत सहानुभूति है। मैं उसका दर्द समझती हूं, उसने क्या-क्या सहा है।"
उन्होंने बताया कि उनकी बातचीत लीक हो गई थी, लेकिन 2018 के बाद से उनका पवन से कोई संपर्क नहीं रहा और उन्होंने इस बारे में आगे बात नहीं करना पसंद किया।
ज्योति के सम्मान के लिए चुप थी, लेकिन
अपने खिलाफ कई आरोपों के बावजूद, अक्षरा ने ज्योति के सम्मान के लिए चुप रहना चुना। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट होने के आरोप से उन्हें बहुत दुख हुआ। एक्ट्रेस बोली, "मैं प्रेग्नेंसी के आरोप से दुखी हूं, मैं आपकी स्थिति समझती हूं लेकिन आप न्याय की उम्मीद में एक लड़की पर आरोप लगा रहे हैं।"
अक्षरा ने कहा कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है और उन्हें लगता है कि ये उन्हें निराशा की ओर धकेल रहे हैं।अक्षरा ने यह भी बताया कि कैसे इन आरोपों के कारण उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, लेकिन उनको सलाह दी गई कि वह लोगों की धारणा के बारे में चिंता ना करे।

पिता के सपोर्ट ने दिया अक्षरा को सहारा
अक्षरा सिंह ने कहा, "मेरे पिता से इस बारे में पूछताछ की गई, सोचिए उन्हें कितनी शर्मिंदगी हुई होगी।" हालांकि उनके पिता के सपोर्ट ने उनको मुश्किल दौर से उबरने में मदद की।
अक्षरा ने माना कि हर किसी की नजर में बेदाग बने रहना असंभव है। उन्होंने ज्योति के साथ सहानुभूति जताई क्योंकि वह भी इसी तरह के संघर्षों से गुजर रही हैं। अक्षरा ने कहा, "वह भी एक महिला है, इसलिए हम क्या कह सकते हैं।"
ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अक्षरा सिंह, कमाई जानकर उड़ेंगे होश, जानें कितना है पैसा
मालूम हो कि अक्षरा और पवन के बीच रिश्ता कथित तौर पर शादी की चर्चाओं तक पहुंच गया था। हालांकि, अक्षरा के मुताबिक पवन चाहते थे कि वह किसी भी रिश्ते के साथ आगे बढ़ने से पहले एक कॉन्ट्रैट पर साइन करें, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications